एक्सप्लोरर

बिहार में भी धीरे-धीरे बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, 85 पर पहुंचा आंकड़ा

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. प्रदेश में अब तक 85 लोग इस महामारी की चपेट में आ गए हैं साथ ही दो लोगों की इससे मौत हो चुकी है.

पटना: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है और इससे संक्रमित दो मरीजों की मौत हो चुकी है.

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित दो नए रोगियों में से एक व्यक्ति नालंदा का है जिसकी उम्र 17 साल है. दूसरा व्यक्ति बेगूसराय का है, जिसकी उम्र 42 साल बताई जा रही है. इनकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार देर रात सामने आई. उन्होंने कहा कि दोनों मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है.

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना वायरस से संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की 21 मार्च को और वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गई थी. बिहार में कोरोना संक्रमण के सिवान में अब तक सबसे अधिक 29 मामले, मुंगेर में 17, बेगुसराय नौ, नालंदा में सात, पटना में छह, गया में पांच, गोपालगंज और नवादा में तीन-तीन, बक्सर में दो, सारण, लखीसराय, भागलपुर के अलावा वैशाली में एक-एक मामला सामने आया है.

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में आने से अब तक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज के संपर्क में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गए थे, जिसमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी. कतर से लौटे मरीज की 21 मार्च को पटना स्थित एम्स में मौत हो गई थी.

बिहार में अब तक 9, 543 सैंपल की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस से संक्रमित 37 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं.

ये भी पढ़ें

गुजरातः मुस्लिमों ने निभाया पड़ोसी धर्म, हिंदू महिला की अर्थी को दिया कंधा कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा चढ़ाने की योजना बना रही गुजरात सरकार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EO के मर्डर पर तेजस्वी यादव, 'सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने...'
EO के मर्डर पर तेजस्वी यादव, 'सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने...'
यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget