एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में किसी को सत्ता से बेदखल नहीं किया जा रहा- शिवराज चौहान

चौहान ने यह बात उस वक्त कही, जब उनसे पूछा गया कि क्या बीजेपी अगले विधानसभा चुनाव होने से पहले मध्य प्रदेश में सरकार बनाएगी. मध्य प्रदेश में 15 साल तक सत्ता से बाहर रहने के बाद पिछले साल के आखिर में कांग्रेस की शासन में वापसी हुई है.

लखनऊ: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उनकी पार्टी सत्ता से (मध्य प्रदेश में) किसी को बेदखल नहीं कर रही है, लेकिन यदि कांग्रेस की अंदरूनी कलह की वजह से सरकार गिर जाती है तो वह कुछ नहीं कर सकती. चौहान ने यह बात उस वक्त कही, जब उनसे पूछा गया कि क्या बीजेपी अगले विधानसभा चुनाव होने से पहले मध्य प्रदेश में सरकार बनाएगी.

वह बीजेपी के सदस्यता अभियान के जिला स्तरीय और क्षेत्रीय स्तर के प्रमुखों को संबोधित करने के लिए सप्ताहांत में यहां मौजूद थे. उन्होंने कहा, ''अब, यदि कांग्रेस (सरकार) पार्टी की अंदरूनी कलह से गिर जाती है तो वह कुछ नहीं कर सकते. हम किसी को अपदस्थ नहीं कर रहे हैं लेकिन वहां (मध्य प्रदेश में) जो कुछ चल रहा है, वह अच्छा नहीं है.''

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 15 साल तक सत्ता से बाहर रहने के बाद पिछले साल के आखिर में कांग्रेस की शासन में वापसी हुई, जब विधानसभा चुनाव में उसने बीजेपी को हराया. मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे चौहान ने खुद को 'एक देश, एक चुनाव' का प्रबल समर्थक बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ होना चाहिए क्योंकि लगातार चुनाव होने से देश का विकास पटरी से उतर जाता है. दरअसल, राजनीतिक दल अगले चुनावों की तैयारी में चौबीसों घंटे-सातों दिन लगे रहते हैं.

एक देश, एक चुनाव का प्रबल समर्थक हूं- शिवराज शिवराज ने कहा, ''मैं जब मुख्यमंत्री था तभी से इस विचार (एक देश, एक चुनाव) का प्रबल समर्थक हूं.'' यह पूछे जाने पर कि क्या 'एक देश, एक चुनाव' छोटी पार्टियों के लिए अस्तित्व का संकट पैदा कर देगा, चौहान ने ओडिशा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां लोकसभा चुनाव-2019 के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी हुए. लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अधिक वोट मिले जबकि विधानसभा चुनाव में नवीन पटनायक और बीजेडी को लोगों ने जनादेश दिया.

ममता अपना मानसिक संतुलन खो चुकी हैं- शिवराज पश्चिम बंगाल में चल रहे घटनाक्रम और वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर टिप्पणी करने के लिए कहे जाने पर चौहान ने कहा, ''वह अपना मानसिक संतुलन खो चुकी हैं और बहुत गुस्सैल हो गई हैं.'' गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प की घटनाएं देखने को मिली हैं.

महाराष्ट्र: परिणय फुके के मंत्री बनने के जश्न में समर्थकों ने नागपुर एयरपोर्ट को तहस नहस किया

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चूरू: पूर्व मंत्री के बेटे और बहू दोनों चुनावी मैदान में, पति-पत्नी दोनों दिखाएंगे दमखम
चूरू: पूर्व मंत्री के बेटे और बहू दोनों चुनावी मैदान में, पति-पत्नी दोनों दिखाएंगे दमखम
'जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता': CM योगी
'जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता': CM योगी
'ये तो बहुत अच्छा होगा...' सपा से कांग्रेस की डिमांड पर RLD की पहली प्रतिक्रिया
'ये तो बहुत अच्छा होगा...' सपा से कांग्रेस की डिमांड पर RLD की पहली प्रतिक्रिया
यूपी में जानबूझकर हो रही 200 सीट की डिमांड! 2027 में सपा के साथ क्या है कांग्रेस का प्लान?
यूपी में जानबूझकर हो रही 200 सीट की डिमांड! 2027 में सपा के साथ क्या है कांग्रेस का प्लान?

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget