एक्सप्लोरर

नोएडा: हनी ट्रैप में फंसाकर कार वालों को लूटता लेता था गैंग, तीन सिपाहियों समेत 15 गिरफ्तार

एसएसपी ने कहा कि इस मामले में रंगदारी वसूलने और भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरफ्तार महिला और अन्य लोगों ने पुलिस वालों के साथ मिलकर अब तक कई लोगों को बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देकर भारी रकम वसूली है.

नोएडा: नोएडा में इन दिनों एक नया गैंग एक्टिव है जो कार वालों से लिफ्ट लेकर उन्हें हनी ट्रैप में फंसाता है और फिर उनसे उनसे मोटी रकम वसूलता है. इस मामले में नोएडा पुलिस के एक चौकी प्रभारी और तीन सिपाहियों समेत 15 लोगों को सोमवार की रात गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के आदेश पर हुई. गिरफ्तार लोगों में ब्लैकमेल करने वाली दो महिलाएं भी शामिल हैं.

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि बीती रात फरीदाबाद निवासी विनय प्रताप सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि वह अपनी कार से महामाया फ्लाईओवर के पास से गुजर रहे थे तभी एक युवती ने उन्हें रुकने का इशारा किया. युवती ने विनय को बताया कि कुछ बदमाशों ने उसका पर्स और सामान लूट लिया है और वह उसे पुलिस चौकी तक छोड़ दें.

एसएसपी के अनुसार, विनय ने महिला को कार में लिफ्ट दी और पुलिस चौकी गए. पुलिस चौकी के पास पहुंचते ही महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया कि कार चालक ने उसके साथ बलात्कार किया है. शोर सुन कर वहां पहुंचे पुलिस वाले विनय को कार सहित सेक्टर 44 पुलिस चौकी पर ले गए.

उन्होंने बताया कि वहां पर कुछ अन्य लोग भी पहुंचे और कार चालक के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने लगे. पुलिस वालों ने विनय से कहा कि मुकदमा दर्ज किया जाएगा. बुरी तरह घबराए विनय से पुलिस कर्मियों और मोहपाश में फंसाने वाली महिलाओं ने 50 हजार रुपये में सौदा तय किया.

एसएसपी ने बताया कि इस बात की सूचना पीड़ित ने किसी के माध्यम से पुलिस के आला अधिकारियों को दी. उन्होंने बताया कि मौके पर थाना प्रभारी सेक्टर 39 राजेश शर्मा को भेजा गया तब कार चालक से चौकी प्रभारी और चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी और अन्य लोग 50 हजार रुपये वसूल रहे थे.

उन्होंने बताया कि सेक्टर 44 चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील शर्मा, कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल अजयवीर, कांस्टेबल देवेंद्र, पीसीआर चालक विपिन सिंह, पीसीआर चालक दुर्गेश कुमार, पीसीआर चालक राजेश कुमार, अनूप, सलीम, सतीश, सुरेश कुमार, हरि ओम, देशराज और विनीता और कार चालक को ब्लैकमेल करने वाली युवती पूजा को गिरफ्तार कर लिया गया. इनके पास से कार चालक से वसूले गए 50 हजार रुपये, मोबाइल फोन आदि बरामद हुआ है.

एसएसपी ने बताया कि इस मामले में रंगदारी वसूलने और भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरफ्तार महिला और अन्य लोगों ने पुलिस वालों के साथ मिलकर अब तक कई लोगों को बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देकर भारी रकम वसूली है.

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. गिरफ्तार चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं.

यूपी: बीजेपी सांसद रेखा वर्मा ने कांस्टेबल को मारा थप्पड़, पुलिस ने दर्ज किया केस

गोरखपुर: सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार

यूपी: महराजगंज में मिला ‘नेपाली रुद्राक्ष’ का मिनी जंगल, दुनिया में है धार्मिक-आध्‍यात्मिक और वैज्ञानिक महत्‍व

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग
आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग
Tejashwi Lokbhawan March Live: तेजस्वी यादव के मार्च से पहले मीसा भारती का बड़ा बयान, 'सरकार...'
LIVE: तेजस्वी यादव के मार्च से पहले मीसा भारती का बड़ा बयान, 'सरकार...'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
CM योगी बोले- 'भारत-जापान साझेदारी से बढ़ेंगे निवेश और रोजगार के अवसर'
CM योगी बोले- 'भारत-जापान साझेदारी से बढ़ेंगे निवेश और रोजगार के अवसर'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget