एक्सप्लोरर

पुलवामा अटैक: नीतीश कुमार बोले- पूरा देश एकजुट, उपयुक्त जवाब दिया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा देश एकजुट है और मुझे विश्वास है कि इसका उपयुक्त जवाब दिया जाएगा. शहीदों के परिजनों के प्रति हमारी संवेदना है. उनकी शहादत नाकाम नहीं होगी, देश इसका उत्तर देगा.

पटना: जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुरा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले को लेकर पूरे देश में रोष है. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीद हुए जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. नीतीश ने कहा कि सीआरपीएफ के जवानों पर जो कायराना हमला हुआ है वो निंदनीय है और हम इसकी भर्त्सना करते हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा देश एकजुट है और मुझे विश्वास है कि इसका उपयुक्त जवाब दिया जाएगा. शहीदों के परिजनों के प्रति हमारी संवेदना है. उनकी शहादत नाकाम नहीं होगी, देश इसका उत्तर देगा. सीएम ने बिहार के दो शहीद जवानों के परिजनों को किसी भी तरह की मदद का एलान नहीं किया.

इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए. अब पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे हमलों का देश डटकर मुकाबला करेगा. ये देश रुकने वाला नहीं है. पीएम मोदी ने आज कहा, ''इस हमले की वजह से देश में जितना आक्रोश है, लोगों का खून खौल रहा है, ये मैं समझ रहा हूं. इस समय जो देश की अपेक्षाएं हैं, कुछ कर गुजरने की भावनाएं हैं, वो स्वाभाविक है. हमारे सुरक्षाबलों को पूर्ण स्वतंत्रता दे दी गई है. हमें अपने सैनिकों के शौर्य पर और उनकी बहादुरी पर पूरा भरोसा है. देशभक्ति के रंग में रंगे लोग सही जानकारियां भी हमारी एजेंसियों तक पहुंचाएंगे ताकि आतंक को कुचलने में हमारी लड़ाई और तेज हो सके.''

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे पर एक्शन में CM मोहन यादव, SP समेत 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने का आदेश
ग्वालियर हादसे पर एक्शन में CM मोहन यादव, SP समेत 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने का आदेश
'शिवसेना की रिजीम चेंज...', प्रदर्शनों को लेकर CM फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को घेरा
'शिवसेना की रिजीम चेंज...', प्रदर्शनों को लेकर CM फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को घेरा
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget