एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार ने जब मीडिया को बार बार हाथ जोड़ कर प्रणाम किया, कहा-राज्य में किए काम को भी बताएं

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर पटना में एक कार्यक्रम था जिसमें नीतीश कुमार को भी बुलाया गया था. मंच संभालते ही सबसे पहले उन्होंने मीडिया की तरफ देखते हुए हाथ जोड़े.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शिकायत है कि मीडिया उनके काम के बारे में नहीं बताती है लेकिन विवादों को बेवजह तूल देती है. पिछले तीन दिनों से पटना से लेकर दिल्ली तक पवन वर्मा की चिट्ठी बम की चर्चा है. राज्यसभा के पूर्व सांसद पवन वर्मा ने नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी मीडिया को लीक कर दी. इस चिट्ठी में उन्होंने बीजेपी को लेकर नीतीश से हुई कुछ निजी बातें भी सार्वजनिक कर दीं. दिल्ली चुनाव में बीजेपी और जेडीयू के गठबंधन से वर्मा नाराज हैं. वे लगातार नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं. जबकि उनकी पार्टी जेडीयू ने संसद में नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन किया था. नीतीश कुमार भी पवन वर्मा से अपनी नाराजगी छुपा नहीं पाए.

दो दिनों पहले ही वे कह चुके हैं कि मुझे जो स्टैंड लेना था, ले चुका हूं. जिन्हें भी अपनी बात कहनी है, वे पार्टी के फोरम पर कहें. उन्हें जहां जाना हो, जा सकते हैं. मतलब ये कि चिट्ठी कांड के बाद नीतीश ने पवन वर्मा के लिए जेडीयू के दरवाजे लगभग बंद कर दिए हैं.

पिछले कुछ दिनों से जेडीयू में घमासान मचा है. कभी सीएए को लेकर तो कभी एनपीआर और एनआरसी को लेकर. उनकी पार्टी के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने मुहिम चला रखी है. उन्होंने तो अमित शाह को इसकी क्रॉनोलॉजी समझाने की चुनौती दे डाली है. बीजेपी से रिश्तों को लेकर भी पार्टी के अंदर किच-किच जारी है. राज्य में चुनाव अभी नौ महीने दूर हैं फिर भी सीटों के बंटवारे पर दोनों पार्टियों में जुबानी जंग तेज हो गई है.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार को शिकायत है कि मीडिया उनकी पार्टी के अंदर की बातों को बढ़ा चढ़ा कर बता रही है. जबकि उनकी सरकार के काम काज को नहीं बताया जा रहा है. पिछले कुछ हफ्तों से वे राज्य में जल, जंगल और हरियाली यात्रा पर हैं. लेकिन अखबारों में उसे जगह नहीं मिलती है. नीतीश ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछड़ों और दलितों के लिए बहुत काम किया है.

भाषण खत्म होने से पहले नीतीश ने पत्रकारों को देखते हुए दोबारा प्रणाम किया. फिर बोले पत्रकार बंधु बिहार में क्या-क्या काम होता है, इसका क्या असर है. ये भी तो बताते. वैसे नीतीश के बारे में कहा जाता है कि वे बड़ा तोल कर बोलते हैं. फिर भी इस बार उन्होंने मीडिया को लेकर इतना कुछ कह दिया. मतलब वे बहुत दिनों से अंदर ही अंदर इसे दबाए बैठे थे.

ये भी पढ़ें-

गोरखपुर में RSS की 5 दिवसीय बैठक- संघ प्रमुख मोहन भागवत देंगे कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन, गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

अब मॉर्निंग वॉक करिए और फुट एनर्जी से चार्ज हो जाएगा आपका मोबाइल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget