एक्सप्लोरर

अब मॉर्निंग वॉक करिए और फुट एनर्जी से चार्ज हो जाएगा आपका मोबाइल

14 से 15 साल के बच्चों ने जूते से मोबाइल चार्ज करने वाली डिवाइस बनाकर यह साबित कर दिया है कि कोई भी मंजिल पाने के लिए उम्र की दहलीज का कोई मायना नहीं है.

यूपी के गोरखपुर में पिलर्स पब्लिक स्‍कूल के कक्षा नौ में पढ़ने वाले छह छात्रों ने एक अनोखा आविष्कार किया है. उन्‍होंने एक ऐसी डिवाइस तैयार की है, जिससे मॉर्निंग वॉक करते समय फुट एनर्जी से मोबाइल चार्ज हो जाएगा. यानि जितनी ज्‍यादा तेज वॉक किया जाएगा, उतनी ही तेज मोबाइल चार्ज होता रहेगा. इस आविष्‍कार से वॉक के दौरान मोबाइल चार्ज कर लेने से लोगों का काफी समय भी बचेगा.

गोरखपुर के पिलर्स पब्लिक स्‍कूल के कक्षा नौ के छात्र सृजन और उनके साथियों ने अनोखी डिवाइस तैयार की है. क्‍लास 9 के छात्र सृजन द्विवेदी और उनके साथियों अभ्युदय, वैभव, आर्य, लक्ष्य और अदीब ने मोबाइल चार्ज करने के लिए piezoelectricity का इस्तेमाल करके एक ऐसा जूता बनाया है जिसकी मदद से आप कहीं और कभी भी अपना मोबाइल चार्ज कर सकते हैं. बता दें piezoelectric plates भविष्य का एक ऐसा उपकरण है, जो दबाव पड़ने पर विद्युत ऊर्जा पैदा करता है. इस तकनीक का प्रयोग स्कूल या कॉलेज के कॉरिडोर और सड़कों पर भी कर सकते हैं. बच्चों के हिसाब से इसकी कीमत तकरीबन 1800 से 2000 रुपए है.

सृजन के टीचर ने बताया कि जूते को piezoelectricity का इस्तेमाल कर तैयार किया है, जिसकी मदद से आप कहीं भी, कभी भी अपना मोबाइल चार्ज कर सकते हैं. शिक्षक वाईडी मिश्रा ने बताया कि छात्रों ने उनके सामने इस तकनीक पर काम करने की इच्‍छा जाहिर की और उनका सहयोग मांगा. इसके बाद उन्‍होंने छात्रों को सहयोग करने के लिए हामी भर दी. आखिरकार उन्‍हें सफलता मिली और एक ऐसा डिवाइस तैयार हो गया, जिसके माध्‍यम से वॉक करते समय फुट एनर्जी से मोबाइल को चार्ज किया जा सकता है. हालांकि अभी इसमें और प्रयोग करने की आवश्‍यकता है.

कैसे काम करती है piezoelectricity

piezoelectricity प्लेट्स एक ऐसा उपकरण है जो दबाव पड़ने पर विद्युत ऊर्जा पैदा करता है. एक किलोमीटर पैदल चलने पर एक स्मार्ट फोन चार्ज हो जाएगा. बस फोन को जूते से कनेक्ट करके जेब में रखने की जरूरत है. सृजन के मामा दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि उनके भांजे और उसके साथियों ने कम उम्र में इस डिवाइस को बनाया है. जिससे जूते के जरिये अब लोगों का मोबाइल चार्ज हो जाएगा. इन बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ टीचर, स्‍कूल और देश का नाम भी रोशन किया है.

ये भी पढ़ें-

द इकोनॉमिस्ट का आकलन, 'CAA-NRC को लेकर डरे हुए हैं 20 करोड़ भारत के मुसलमान'

रामदेव बोले- देश के मुसलमान ‘देशभक्त’, लेकिन कुछ देते हैं मोदी-अमित शाह का सिर काटने की धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
UP राज्यसभा चुनाव: कौन हैं गोपी कृष्ण पांडेय, जिनपर BJP ने खेला दांव
UP राज्यसभा चुनाव: कौन हैं गोपी कृष्ण पांडेय, जिनपर BJP ने खेला दांव
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश कुमार को छोड़नी पड़ेगी कुर्सी? | BJP | Congress | ABP
Supreme Court on Gyanesh Kumar: विपक्ष Vs ज्ञानेश, अंतिम फैसला अभी है शेष! | BJP | Congress | ABP
Supreme Court Hearing on CEC Gyanesh: ज्ञानेश कुमार पर SC ने क्या कहा? | Congress | BJP | ABP News
Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
UP राज्यसभा चुनाव: कौन हैं गोपी कृष्ण पांडेय, जिनपर BJP ने खेला दांव
UP राज्यसभा चुनाव: कौन हैं गोपी कृष्ण पांडेय, जिनपर BJP ने खेला दांव
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
केले के साथ क्यों नहीं रखने चाहिए दूसरे फल, जान लीजिए काम की बात?
केले के साथ क्यों नहीं रखने चाहिए दूसरे फल, जान लीजिए काम की बात?
Embed widget