एक्सप्लोरर

नितिन गडकरी बोले- महानगरों से भीड़ कम करने के लिए स्मार्ट गांव विकसित करने पर जोर दे रही है सरकार

नितिन गडकरी ने कहा कि लोग रोजगार के लिए बड़े महानगरों का रुख करते हैं जिससे इन शहरों का ढांचा बिगड़ गया है. महानगरों में भीड़ घटाने और लोगों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मुहैया करने के लिए सरकार स्मार्ट शहर और गांवों के विकास पर काम कर रही है.

प्रयागराज: कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देशभर में घोषित लॉकडाउन के दौरान प्रवासी कामगारों की रोजगार की समस्या दूर करने के लिए सरकार देशभर में क्लस्टर के जरिए रोजगार के अवसरों का सृजन करने पर काम कर रही है. इसके साथ ही महानगरों की भीड़ कम करने के लिए स्मार्ट शहर और गांवों के विकास पर भी बल दिया जा रहा है.

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देशभर से लोग रोजगार के लिए मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू, जैसे महानगरों का रुख करते हैं जिससे इन शहरों का ढांचा बिगड़ गया है. महानगरों में भीड़ घटाने और लोगों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मुहैया करने के लिए सरकार स्मार्ट शहर और गांवों के विकास पर काम कर रही है.

नितिन गडकरी बोले- महानगरों से भीड़ कम करने के लिए स्मार्ट गांव विकसित करने पर जोर दे रही है सरकार

सीईईडब्लू इंडिया द्वारा आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि, मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस राजमार्ग का निर्माण तीन साल में पूरा हो जाएगा. 62 पैकेज में से 32 पैकेज दिए जा चुके हैं. भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है और कार्य प्रगति पर है. हम इस राजमार्ग के दोनों ओर औद्योगिक संकुलों का निर्माण कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, ''हम वहां स्मार्ट शहर और स्मार्ट गांव विकसित कर सकते हैं. उदाहरण के तौर पर हम ठाणे जिले में लेदर क्लस्टर बना सकते हैं जहां धारावी के एक लाख 50 हजार लोगों को ले जा सकते हैं. प्रवासी कामगार महानगरों में क्यों आते हैं, यह मेरे लिए बहुत पीड़ादायक है.''

गडकरी ने कहा, ''पैसा और प्रौद्योगिकी कोई समस्या नहीं है. पारदर्शिता, समयबद्ध निर्णय, भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के बल पर हम विदेशी निवेश और प्रौद्योगिकी को आकर्षित कर सकते हैं. हमें आयात घटाने और निर्यात बढ़ाने की जरूरत है. हमें शहरों के साथ ही ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की जरूरत है.' उन्होंने कहा, 'हमें वन उत्पादों का उपयोग औद्योगिक क्षेत्रों में करने, ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां लगाने की जरूरत है। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण हम बेहद गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं..हमें जल्द ही इसका वैक्सीन मिलने की उम्मीद है, लेकिन आगे आर्थिक युद्ध मौजूद है यह आसान रास्ता नहीं है क्योंकि पूरी दुनिया इससे जूझ रही है.''

नितिन गडकरी बोले- महानगरों से भीड़ कम करने के लिए स्मार्ट गांव विकसित करने पर जोर दे रही है सरकार

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि सकारात्मकता और आत्मविश्वास के साथ हम कामयाब होंगे, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती' इस वेबिनार में उद्योग जगत से जमशेद एन गोदरेज, डॉक्टर नौशाब फोर्ब्स, डॉक्टर रतिन राय, डॉक्टर अनुभा घोष और सुश्री शुवा राहा ने अपने विचार रखे.

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 75 नए मामले आए सामने, 1600 के पास पहुंची संक्रमितों की संख्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget