एक्सप्लोरर

सीतापुर: खुल गई यूपी सरकार के दावों की पोल, ह्यूमन सोसाइटी ने पूछा-कुत्ते बीच में कहां से आए

ह्यूमन सोसाइटी ऑफ़ इंडिया ने के मैनेजर पीयूष पटेल ने डीएम शीतल वर्मा से अपना बयान वापस लेने की मांग की है. शीतल ने बच्चों की मौत के लिए आदमखोर कुत्तों को जिम्मेदार बताया था.

सीतापुर: यूपी के सीतापुर में अब तक 14 बच्चों की जान जा चुकी है. सीएम योगी आदित्यनाथ भी प्रभावित इलाकों का दौरा करचुके हैं.राज्य सरकार का दावा है कि आदमखोर कुत्तों की वजह से बच्चों की मौत हो रही है. ह्यूमन सोसाइटी ऑफ़ इंडिया के हवाले से ऐसा बताया गया. सीतापुर की डीएम शीतल वर्मा ने बताया " ज़िले में सभी घटनाओं में भेड़िया ना होकर खूंखार कुत्तों की पहचान की गयी है. " डीएम के इस बयान को यूपी के सूचना विभाग ने 17 मई को जारी किया था.

लेकिन अब इस कहानी में अब नया मोड़ आ गया है. ह्यूमन सोसाइटी ऑफ़ इंडिया ने यूपी सरकार के दावों की पोल खोल दी है. सोसाइटी के मैनेजर पीयूष पटेल ने डीएम शीतल वर्मा से अपना बयान वापस लेने की मांग की है.

 ह्यूमन सोसाइटी ऑफ़ इंडिया का पक्ष

सीतापुर: खुल गई यूपी सरकार के दावों की पोल, ह्यूमन सोसाइटी ने पूछा-कुत्ते बीच में कहां से आए

शीतल ने बच्चों की मौत के लिए आदमखोर कुत्तों को जिम्मेदार बताया था. उनकी मानें तो ह्यूमन सोसाइटी की जांच रिपोर्ट में ये जानकारी आयी थी. लेकिन सोसाइटी का कहना है " जब हमने रिपोर्ट ही नहीं बनायी तो फिर कुत्तों की बात कहां से आ गयी. "

यूपी के सीतापुर में बच्चों की मौत अब भी किसी रहस्य से काम नहीं है.पिछले चार महीनों में 14 बच्चों की जान जा चुकी है. मारे गए बच्चों की उम्र 5 से 14 साल थी. सीतापुर में इस चक्कर में कई कुत्ते मारे जा चुके हैं.

सीतापुर डीएम ऑफिस से जारी प्रेस विज्ञप्ति

सीतापुर: खुल गई यूपी सरकार के दावों की पोल, ह्यूमन सोसाइटी ने पूछा-कुत्ते बीच में कहां से आए

जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने दिया था ये बयान बता दें कि सीतापुर के जिला प्रशासन ने एक बयान में कल रात कहा था कि ये जंगली कुत्ते ही हैं, जो हमला कर रहे हैं. लोमड़ी जैसा कोई जंगली जानवर नहीं है. सीतापुर की जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने बताया कि भारतीय वन्यजीव संस्थान और हयूमन सोसाइटी आफ इंडिया के विशेषज्ञों ने पुष्टि की है कि दरअसल जंगली कुत्ते ही हमला कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि एक हेल्पलाइन शुरू की गयी है, जिस पर लोग जंगली कुत्ते देखे जाने की स्थिति में फोन कर सूचना दे सकते हैं. जिले के 164 अधिकारियों को जागरूकता फैलाने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया है. ये अधिकारी लोगों को जंगली कुत्तों से बचाव के बारे में भी बताएंगे.

खैराबाद ब्लाक के 22 गांव कुत्तों के आतंक से प्रभावित होने की कही गई थी बात जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में कुत्तों की आबादी नियंत्रित करने के उपाय शुरू कर दिये हैं. कुत्तों की नसबंदी की जा रही है.स्थानीय लोगों को आगाह किया गया है कि वे बच्चों को अकेले घर से ना निकलने दें. खैराबाद ब्लाक के 22 गांव कुत्तों के आतंक से प्रभावित हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget