एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर रेप केस: राबड़ी देवी बोलीं- नीतीश कुमार ने बिहार का नाम डुबोया, इस्तीफा दें

मुजफ्फरपुर रेप केस पर राबड़ी देवी ने भावुक होते हुए कहा कि इस घटना ने बिहार को शर्मसार कर दिया है, अब कोई बेटी बिहार नहीं आना चाह रही, बेटियां घर से बाहर नहीं निकलना चाह रही. देश-विदेश में बिहार का नाम डुबा दिया.

पटना: मुजफ्फरपुर शेल्टर हाउस कांड को लेकर बिहार सरकार की चौतरफा किरकिरी हो रही है. इस मामले में अपने पति का नाम सामने आने के बाद बुधवार शाम को ही समाज कल्याण मंत्री कुमारी मंजू वर्मा ने इस्तीफा दे दिया लेकिन विपक्ष मंजू वर्मा के इस्तीफे से संतुष्ट नहीं है. विपक्ष ने अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की. राबड़ी देवी ने कहा कि सिर्फ मंजू वर्मा के इस्तीफे से काम नहीं चलने वाला नीतीश कुमार भी इस्तीफा दें.

राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि इस घटना में बीजेपी और जेडीयू के कई नेता शामिल हैं जिन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है. राबड़ी देवी ने दावा किया कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की जांच कर रही CBI पर केंद्र और राज्य सरकार का दबाव है.

राबड़ी देवी ने भावुक होते हुए कहा, ''मुजफ्फरपुर की घटना ने बिहार को शर्मसार कर दिया है, अब कोई बेटी बिहार नहीं आना चाह रही, बेटियां घर से बाहर नहीं निकलना चाह रही. देश-विदेश में बिहार का नाम डुबा दिया, नरेंद्र मोदी का ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा ढोंग है.''

बिहार: मुजफ्फरपुर कांड में मंत्री मंजू वर्मा का इस्तीफा, क्या मंत्रियों के लिए 'मनहूस' है बंगला नंबर- 6 ?

राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि चूंकि मुख्यमंत्री की देखरेख में ये घटना हुई है, सरकार के घर में बच्चियों से बलात्कार हुआ है. बच्चियों को इंसाफ मिलना चाहिए, बेटी क्या आगे बढ़ेगी जब इतनी छोटी उम्र में नशीली दवा देकर गलत काम किया जा रहा है. उन्होंने लालू यादव के साथ ब्रजेश ठाकुर की फोटो पर कहा कि लालू यादव से ब्रजेश ठाकुर का कोई सम्बंध नहीं था, बतौर पत्रकार कभी आया होगा, तस्वीरों पर मत जाइए.

नीतीश कुमार का पीछा नहीं छोड़ रहा है शेल्टर हाउस कांड का 'जिन्न'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget