एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर रेप कांड: कोर्ट परिसर में ब्रजेश ठाकुर पर लड़की ने फेंकी काली स्याही

आश्रय गृह रेप कांड के आरोपी ब्रजेश ठाकुर पर कोर्ट परिसर में काली स्याही फेंके जाने का मामला सामने आया है. 34 बच्चियों के साथ हुए रेप के मामले के मुख्य आरोपी पर पेशी के दौरान कोर्ट में स्याही फेंकी गई. बड़ी बात ये है कि ब्रजेश के ऊपर ये स्याही एक लड़की ने फेंकी है.

पटना: मुजफ्फरपुर आश्रय गृह रेप कांड के आरोपी ब्रजेश ठाकुर पर कोर्ट परिसर में काली स्याही फेंके जाने का मामला सामने आया है. 34 बच्चियों के साथ हुए रेप के मामले के मुख्य आरोपी पर पेशी के दौरान कोर्ट में स्याही फेंकी गई. बड़ी बात ये है कि ब्रजेश के ऊपर ये स्याही एक लड़की ने फेंकी है. लड़की का संबंध सांसद पप्पू यादव की पार्टी से बताया जा रहा है.

मुजफ्फरपुर कांड मामले में जेल में बंद ब्रजेश ठाकुर समेत सभी 10 आरोपियों की आज विशेष पॉक्सो कोर्ट में पेशी हुई. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए ब्रजेश ठाकुर ने कहा, "मैं कांग्रेस में शामिल होने वाला था और मुजफ्फरपुर से चुनाव लड़ने वाला था. मेरा टिकट भी लगभग फाइनल हो गया था. इसकी ही भड़ास निकाली जा रही हैं. मेरे खिलाफ अभी तक किसी बच्ची ने कोई बयान नहीं दिया है."

मामले में सबसे बड़ी राजदार बताई जा रही मधु के सवाल पर ब्रजेश ने ठाकुर ने कहा, "मैं मघु को नहीं जानता. मेरा उससे कभी कोई रिश्ता नहीं रहा. बड़े अखबार साजिश कर मेरे अखबार को बंद करवाना चाहते हैं. इसलिए मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं. मेरे अखबार की वजह से उन्हें विज्ञापन नहीं मिल रहा है. मधु ने एक संगठन बनाया और मेरे यहां काम करने लगी, इसके अलावा मैं कुछ नहीं जानता."

ब्रजेश ठाकुर ने बड़े अखबारों पर आरोप लगाते हुए कहा, "कई अखबार अपना सर्कुलेशन बढ़ा कर बताते हैं. मेरा छोटा सा अखबार है. मुझे लाखों के नहीं प्रति दिन मुश्किल से हजार या दो हजार रुपये के ही विज्ञापन मिलते हैं. मंजू वर्मा के पति के साथ संबंधों पर ब्रजेश ठाकुर ने कहा, "मेरा उनसे कोई संबंध नहीं है. बस कभी-कभी बात होती थी. बता दें कि मंजू वर्मा नीतीश सरकार में समाज कल्याण मंत्री हैं. बीजेपी के नेता सीपी ठाकुर ने मंजू वर्मा के इस्तीफे की मांग थी. जिसके बाद डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा था कि बीजेपी मंजू वर्मा के साथ है.

इस पूरे प्रकरण की जांच पटना हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई कर रही है. सीबीआई ने विशेष पॉक्सो कोर्ट में केस की चार्जशीट और केस डायरी की ट्रू कॉपी उपलब्ध कराने की अर्ज़ी दी थी जिसे कोर्ट ने मंज़ूर करके पुलिस को सीबीआई को सभी दस्तावेज़ उपलब्ध कराने का आदेश दिया है. सीबीआई ब्रजेश ठाकुर का सीडीआर खंगाल रही है जिससे नेताओं और अधिकारियों से उसके रिश्तों का पता लगाया जा सके. ब्रजेश ठाकुर की क़रीबी मधु की गिरफ़्तारी के लिए सीबीआई ने कई जगह छापे मारे हैं लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है.

सीबीआई लगातार ब्रजेश ठाकुर के एनजीओ सेवा संकल्प और विकास समिति से जुड़े लोगों की कुंडली खंगाल रही है. ख़बर है कि जल्द ही सीबीआई पीड़ित बच्चियों और ब्रजेश ठाकुर समेत सभी आरोपियों से पूछताछ भी कर सकती है.

देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget