एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: 'सुनैना' को छोड़ कर भागने वाले मां-बाप गिरफ्तार

नवजात बच्ची को एक मकान की दहलीज पर लावारिस छोड़ने का यह वही मामला है जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था, जिसमें गिरफ्तार दंपत्ति अपनी एक दिन की नवजात बच्ची को मुजफ्फरनगर में एक डॉक्टर के घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए थे.

मुजफ्फरनगर:  मुजफ्फरनगर में नवजात बच्ची ''सुनैना'' के लावारिस छोड़ने के चर्चित मामले में पुलिस ने बच्ची के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है. नवजात बच्ची को एक मकान की दहलीज पर लावारिस छोड़ने का यह वही मामला है जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था, जिसमें गिरफ्तार दंपत्ति अपनी एक दिन की नवजात बच्ची को   मुजफ्फरनगर में एक डॉक्टर के घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए थे.

मां की ठुकराई दो दिन की नवजात ने तीन बार दी मौत को मात

'सुनैना' ने तीन बार मौत को दी मात

बता दें कि दो दिन की नवजात को पहले तो उसकी मां उसे किसी के घर के बाहर छोड़कर चली गई थी. फिर उसके ऊपर से ठेला गुजर गया. मानवता तब और शर्मसार हो गई जब बच्ची की रोने की आवाज सुनकर किसी ने उसे उठाकर कूड़े वाले ठेले में फेंक दिया और ठेले वाले से कहा ले जा इसे. नवजात ने एक नहीं , दो नहीं, तीन-तीन बार मौत को मात दी.

मां की ममता को शर्मसार करने वाली इस घटना को मीडिया ने प्रमुखता से दिखाया था जिसके बाद पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की थीं, आज पुलिस को इस मामले में कामयाबी मिली और पुलिस ने आरोपी दंपत्ति कौशर और सरवर को गिरफ्तार कर लिया.

इन दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यह कौशर नाम की महिला मूल रूप से मुज़फ्फरनगर की रहने वाली हैं लेकिन लगभग एक साल पहले पानीपत के थाना चांदनी बाग क्षेत्र में रहती थी और वहीं कम्बल बनाने की सरबती फैक्ट्री में 5000 रुपए प्रतिमाह की नौकरी करती थी. वहीं पास ही एक दुकान पर सरवर भी काम करता था जहां से दोनों की जान पहचान हो गई और  दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे. इसी बीच दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए जिससे कौशर गर्भवती हो गई.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नौकर को पीटने वालों का वीडियो, अब पुलिस ने लिया एक्शन

ऐसे बनाया था 'सुनैना' को छोड़ने का प्लान

कौशर ने जब सरवर से शादी करने की बात कही तो सरवर ने शादी करने से इंकार कर दिया जिसके बाद कौशर ने सरवर के खिलाफ पानीपत के थाने में धारा 376 का मामला दर्ज करा दिया था. मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों के बीच फैसला हो गया और जिसके बाद सरवर ने कौशर से शादी कर ली. शादी के 4 महीने बाद कौशर ने एक बच्ची को जन्म दिया. शादी के 4 महीने बाद ही  बच्ची के जन्म होने की बात को सोचकर दोनों को लोकलाज का डर सताने लगा और फिर नवजात बच्ची को किसी भी व्यक्ति के घर के बाहर छोड़ने का प्लान बनाया गया.

यूपी: आंधी-तूफान में 10 लोगों की मौत, हवा में फैली धूल की चादर

डॉक्टर के घर के बाहर पर बच्ची को लावारिस छोड़कर फरार हो गए थे दंपत्ति

दंपत्ति कार में सवार होकर मुजफ्फरनगर पहुंचे और नगर कोतवाली क्षेत्र के खालापार में पहुंच कर एक डॉक्टर के घर के बाहर पर बच्ची को लावारिस छोड़कर फरार हो गए. यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया. दंपति ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बच्ची को डॉक्टर के घर के बाहर छोड़ने की खास वजह यह थी कि बच्चे की परवरिश अच्छी तरह हो सके और जीवन भर दोनों बच्ची को देखते भी रहें. मगर दोनों को यह नहीं पता था कि वहां CCTV कैमरा लगा है जिसमें इन दोनों की करतूत कैद हो जाएगी. बहरहाल पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है लेकिन नवजात बच्ची अभी भी अस्पताल में जिन्दगी और मौत से जूझ रही है. बड़ा सवाल ये खड़ा होता है की दंपत्ति के जेल जाने के बाद अब इस बच्ची की परवरिस कौन करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में MLC चुनाव जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget