एक्सप्लोरर

यूपी: हैंडपंप से पानी लेने पर दलित महिला को दबंगों ने पीटा, बेटी से की बदसुलूकी

मुजफ्फरनगर के एक दलित परिवार का आरोप है कि सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने की वजह से दबंगों ने सरेआम एक बुजुर्ग महिला को पीटा और जब बीच बचाव के लिए महिला की बेटी गई तो दबंगों ने उसके कपड़े फाड़ दिए.

मुजफ्फरनगर: देश भर में दलितों के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ती हुई दिखाई दे रहीं हैं. पश्चिमी यूपी में एक बार फिर दलित से मारपीट का मामला सामने आया है. मुजफ्फरनगर के एक दलित परिवार का आरोप है कि सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने की वजह से दबंगों ने सरेआम एक बुजुर्ग महिला को पीटा और जब बीच बचाव के लिए महिला की बेटी गई तो दबंगों ने उसके कपड़े फाड़ दिए.

मुजफ्फरनगर के भौकारेहड़ी गांव की रहने वाली एक दलित महिला ने कहा कि जब वे पानी भर रहीं थीं तो उसी वक्त गांव के ही राजा गोयल के परिवार के कुछ लोग वहां आ गए और दलित होने की बात कहकर उन्हें पीटने लगे. इसके बाद जब महिला की बेटी ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की तो लोगों ने उसके साथ बद्तमीजी किया और उसके कपड़े फाड़ दिए. ये पहला ऐसा मामला नहीं है. यूपी में अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने से लेकर दलितों को डराने-धमकाने और उन्हें प्रताणित करने के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है.

कुछ दिन पहले ही यूपी के फतेहपुर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था. मात्र आम खाने की वजह से एक 64 वर्षीय दलित महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. जिस बगीचे का आम दलित महिला ने खाया था उस बाग के मालिक का नाम शीलू सिंह है.

यूपी में होते हैं दलितों के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध

बता दें कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के हिसाब से साल 2016 में अनुसूचित जाति (एससी) के खिलाफ अत्याचार के कुल 40,801 मामले सामने आए जिसमें से एससी/एसटी(अत्याचार का निवारण) एक्ट, 1989 के तहत कुल 5082 मामले दर्ज किए गए. इसका मतलब है कि अनुसूचित जाति के खिलाफ हर रोज लगभग 112 और हर घंटे लगभग पांच अपराध हो रहे हैं. अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध उत्तर प्रदेश में हुए हैं. साल 2016 में यूपी में एससी के खिलाफ अपराधों के 10,426 मामले दर्ज किए गए. यानि कि अनुसूचित जाति के खिलाफ एक चौथाई अपराध यूपी में हो रहे हैं जहां सूबे की आबादी का लगभग 21 प्रतिशत आबादी दलित (एससी) है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत तय? कीर्ति आजाद के भाई का बड़ा दावा
बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत तय? कीर्ति आजाद के भाई का बड़ा दावा
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में EVM खुला, प्रशांत किशोर आगे, नीरज सिन्हा पिछड़े, 3 नंबर पर RJD
LIVE: बांकीपुर में EVM खुला, प्रशांत किशोर आगे, नीरज सिन्हा पिछड़े, 3 नंबर पर RJD
Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी आगे, कांग्रेस पीछे, जानें- कितने वोटों का अंतर
LIVE: मांजलपुर में बीजेपी आगे, कांग्रेस पीछे, जानें- कितने वोटों का अंतर
यूपी विधानसभा सत्र से पहले अखिलेश को मिला मायावती का साथ! जानें क्या है बात?
यूपी विधानसभा सत्र से पहले अखिलेश को मिला मायावती का साथ! जानें क्या है बात?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget