एक्सप्लोरर

केशव मौर्य के राम मंदिर वाले बयान पर मुस्लिम संगठनों ने जताया ऐतराज

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के राम मंदिर पर दिए गए बयान को लेकर अब मुस्लिम संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. इन संगठनों का कहना है कि राम मंदिर मुद्दे को जानबूझकर हवा दी जा रही है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के राम मंदिर पर दिए गए बयान को लेकर अब मुस्लिम संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. इन संगठनों का कहना है कि राम मंदिर मुद्दे को जानबूझकर हवा दी जा रही है. इस तरह के संवेदनशील मुद्दे पर बयानबाजी सही नहीं है. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने सोमवार को केशव मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राम मंदिर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बयान देना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि नेताओं को इस मामले में बयानबाजी से बचना चाहिए. फिरंगी महली ने पूछा कि जब मामला सर्वोच्च न्यायालय में है तो फिर नेता जानबूझकर ऐसे बयान क्यों देते हैं. फिरंगी महली ने कहा, "कई चुनाव इसी मुद्दे पर पार्टियों ने लड़े हैं. जानबूझकर ऐसे मुद्दों को हवा दिया जा रहा है. जनता भी यह चाहती है कि एक अच्छे माहौल में न्यायालय के फैसले से हल निकले." गौरतलब है कि केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा था कि राज्यसभा में बहुमत होता तो अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विधेयक पास कराकर राम मंदिर का निर्माण प्रशस्त कर देते. फिलहाल भाजपा के पास राज्यसभा में बहुमत नहीं है, इसलिए यह संभव नहीं है. राजधानी लखनऊ में मौर्य ने कहा कि देश के करोड़ों लोग अयोध्या में राम मंदिर देखना चाहते हैं. हमारे लिए भी यह आस्था का विषय है. जब उनसे पूछा गया कि राज्यसभा में बहुमत हो जाएगा तो क्या भाजपा विधेयक लाएगी? मौर्य ने कहा, "फिलहाल अभी मामला अदालत में विचाराधीन है. विश्वास है कि राम मंदिर विवाद का जल्द समाधान हो जाएगा और अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: हरियाणा राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित, कांग्रेस के 5 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
हरियाणा राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित, कांग्रेस के 5 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, पार्टी बोली- एक्शन लेंगे
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: बीजेपी और कांग्रेस ने 1-1 सीट जीती, भूपेंद्र हुड्डा बोले- 'बड़ी चुनौती थी लेकिन...'
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: बीजेपी और कांग्रेस ने 1-1 सीट जीती, भूपेंद्र हुड्डा बोले- 'बड़ी चुनौती थी लेकिन...'
'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कंट्रोल, ईरान के 100 से ज्यादा जहाजों को डुबोया', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कंट्रोल, ईरान के 100 से ज्यादा जहाजों को डुबोया', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget