एक्सप्लोरर

बीमार बेटी का इलाज कराने अलीगढ़ पहुंचे मुस्लिम परिवार पर भीड़ का हमला

यूपी के अलीगढ़ में एक मुस्लिम परिवार के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्हें मुस्लिम होने के कारण हिन्दुवादी संगठन के लोगों ने पीटा.

अलीगढ़: यूपी के कन्नौज का एक मुस्लिम परिवार बीमार बेटी का इलाज कराने ट्रेन से अलीगढ़ पहुंचा था. आरोप है कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर परिवार के साथ मारपीट की गई. पीड़ित लोगों ने दावा किया कि हिन्दुवादी संगठन के लोगों ने उन्हें पीटा. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

कन्नौज के रहने वाले शहीम अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए पहुंचे थे. शहीम के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी थे जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं. जब ट्रेन अलीगढ़ पहुंची तो सभी लोग प्लेटफॉर्म नंबर सात पर उतरे.

आरोप है कि यहां उनके साथ पीले कपड़े पहने लोगों ने मारपीट शुरु कर दी. उनके गले में हिन्दुवादी संगठन का कार्ड भी पड़ा हुआ था. शहीम और उनसे साथी तौफीक की इन लोगों ने जम कर पिटाई की. ये लोग अपना दोष पूछते रहे और लोगों से बचाने की गुहार लगाते रहे.

वहीं इस मामले में जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह का कहना है कि ट्रेन से उतरने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ, जिसमें दो पुरुषों को चोट आई है. ट्रेन से उतरते समय दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था. मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर जावेद ने कहा कि दोनों पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है.

इस घटना के बारे में जब एएमयू के छात्रों को पता चला तो वो भी मेडिकल कॉलेज और जीआरपी थाने पहुंच गए. छात्र नेता जैद ने कहा कि जब मारपीट की जा रही थी तब पुलिस कहां थी. पीड़ितों को एक ग्रुप के लोगों ने पीटा है. भीड़ इस तरह किसी को पीट रही है ये ठीक नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट! नवंबर के बिल में मिलेगी इतनी छूट
योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट! नवंबर के बिल में मिलेगी इतनी छूट
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
UP में दलबदलुओं से सियासी दलों को कितना फायदा? क्या बोले एक्सपर्ट
UP में दलबदलुओं से सियासी दलों को कितना फायदा? क्या बोले एक्सपर्ट
Maharashtra MLC Election Results LIVE: पुणे ग्रेजुएट सीट का रिजल्ट, शरद पवार गुट या BJP, किसने मारी बाजी?
LIVE: पुणे ग्रेजुएट सीट का रिजल्ट, शरद पवार गुट या BJP, किसने मारी बाजी?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget