एक्सप्लोरर

मुंबई: रेलवे स्टेशनों पर इन्फ्रारेड कैमरा आधारित तापमान निगरानी प्रणाली, मापेगा यात्रियों का बॉडी टेम्परेचर

फेब्रीआई नाम का यह कैमरा एक बार में कई यात्रियों के शरीर के तापमान को माप सकता है. ये स्टेशनों पर चलते हुए लोगों के शरीर का तापमान रिकॉर्ड भी कर सकता है.

मुंबई: देश में महत्वपूर्ण मार्गों पर भारतीय रेल द्वारा यात्री ट्रेन सेवाओं को आंशिक रूप से दोबारा शुरू किया है और कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं. कोविड-19 के लक्षणों को प्रभावी ढंग से स्कैन करने के लिए मध्य रेल ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) में एक स्क्रीनिंग सुविधा (FebriEye) स्थापित की है. इससे ट्रेन यात्रियों के कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार से बचने के लिए संपर्क रहित प्रवेश सुनिश्चित होगा.

स्वचालित टिकट जांच और प्रबंध पहुंच (एटीएमए) मशीन के बाद यात्री सुरक्षा की दिशा में एक और अभिनव पहल और अर्जुन रोबोट के बाद यह एक और नया प्रयास किया गया है.

मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, शिवाजी सुतार ने कहा कि फ्रेबीआई थर्मल कैमरे विशाल क्षेत्रों को कवर कर एक बार में एक साथ कई लोगों के तापमान का पता लगा सकता है और चलते हुए लोगों का स्वचालित रूप से तापमान रिकॉर्ड कर सकता है.

वर्तमान में सीएसएमटी और एलटीटी पर मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में सवार सभी यात्रियों को बोर्डिंग के लिए प्लेटफॉर्म के अंदर जाने से पहले उच्च तापमान के लिए प्रवेश पाइंट पर इस कैमरे से स्कैन किया जा रहा है. इन दो प्रमुख स्टेशनों पर ड्यूटी के लिए आने वाले सभी रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों को भी इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कैमरे के माध्यम से स्कैन किया जा रहा है.

मुंबई मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, शलभ गोयल ने कहा कि भारतीय रेल वांछित सुरक्षा जांच सुनिश्चित करते हुए  यात्रियों को सहज तरीके से यात्रा करने में मदद करने के लिए नवीनतम उपलब्ध तकनीक का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है. मुंबई मंडल, मध्य रेल की यह पहल इस दिशा में एक अग्रणी कदम है.

फेब्रीआई वास्तविक समय और स्वचालित, गैर-घुसपैठ निगरानी के लिए एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित थर्मल स्क्रीनिंग प्रणाली है. इससे यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि कौन से व्यक्ति को तेज बुखार है. ये कैमरा 'ब्लैक बॉडी’ से लैस है. यह एक निरंतर तापमान स्रोत है जो 0.3 डिग्री सेल्सियस (+/-) तक के तापमान रीडिंग में सटीकता सुनिश्चित करता है.

क्या है इसकी विशेषताएं

माथे का तापमान

सामाजिक दूरी की निगरानी

नॉन-कॉन्टैक्ट डिटेक्शन

डुअल (थर्मल + विजन) कैमरा

एक्यूरेसी (+/-) ब्लैक बाडी के साथ 0.3 डिग्री सेल्सियस

सुविधाजनक तैनाती

हाई थ्रूपुट

रीयल टाइम अलर्ट

फेब्रीआई गर्मी सेंसर का उपयोग करता है जो एक व्यक्ति के शरीर द्वारा उत्पन्न गर्मी को रिकॉर्ड कर सकता है, जो कि अलग-अलग तापमान स्तर के साथ 2D  छवि बना सकता है. जब यात्री कैमरों से होकर गुजरते हैं तब सेट रेंज के ऊपर तापमान वाले किसी भी व्यक्ति को कैमरों से जुड़ी कंप्यूटर स्क्रीन पर बाकी हिस्सों की तुलना में एक अलग रंग पैटर्न में दिखाया जाता है. मध्य रेल की फ्रेब्रीआई स्क्रीनिंग सुविधा भारतीय रेलवे के आधुनिक सुरक्षा उपायों के लिए किए गए अभिनव प्रयोग में एक और नया कदम है.

ABP न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, आदित्य ठाकरे ने 6 दिन के बच्चे के इलाज के लिए दिए एक लाख रुपए 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget