एक्सप्लोरर

मुंबई: मजदूरों के पलायन ने उड़ाए ठेकेदारों के होश, वापस बुलाने के लिए भिजवा रहे विमान टिकट

महाराष्ट्र की फैक्ट्रियों में, सरकारी प्रोजेक्ट्स में और भवन निर्माण के उद्योग में बड़े पैमाने पर उत्तर भारतीय और पश्चिम बंगाल के मजदूर काम करते हैं. इन मजदूरों को वापस बुलाने के लिए ठेकेदार ज्यादा मेहनताना और हवाई यात्रा जैसे प्रलोभन दे रहे हैं.

महाराष्ट्र: मुंबई में लॉकडाउन के दौरान मजदूरों के पलायन से कई काम अटक गए हैं. बड़े बड़े निर्माण कार्य के लिये मजदूर नहीं मिल रहे. नौबत ये आ गई है कि ठेकेदार अब हवाई जहाज में बिठाकर मजदूरों को वापस लाने के लिए मजबूर हो गये हैं. अर्थव्यवस्था का एक अहम हिस्सा है मजदूर वर्ग, लेकिन लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र के अलग अलग इलाकों से बड़ी तादाद में मजदूर अपने अपने गृहराज्य लौट गए. उनके वापस लौट जाने की वजह से कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स अटक गये हैं. अब ठेकेदार इन मजदूरों को वापस बुला रहे हैं.

29 साल के अमित कुमार शर्मा बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले हैं. घर में बूढ़े माता-पिता और पत्नी हैं. लॉकडाउन के दौरान आमदनी बंद हो गई थी. ऐसे में मुंबई के एक ठेकेदार ने इन्हें बतौर मैकेनिकल फिटर काम करने की पेशकश की और साथ ही पटना से मुंबई का हवाई टिकट भी दिया. अमित के लिए ये दोहरी खुशी की बात थी, क्योंकि इन्हें न केवल रोजगार मिल रहा था, बल्कि पहली बार हवाई सफर करने का मौका भी.

अमित कुमार की तरह पश्चिम बंगाल के मालदा में रहने वाले सुनील सरकार के सिर पर बूढी मां, पत्नी और 4 साल के बच्चे के भरण पोषण की जिम्मेदारी है. सुनील वेल्डर का काम करते हैं, लेकिन लॉकडाउन के दौरान काम नहीं मिल रहा था. ऐसे में मुंबई के ठेकेदार ने हवाई टिकट के साथ काम का प्रस्ताव दिया. सुनील जिंदगी में पहली बार हवाई सफर करके काफी खुश हैं.

दरअसल पश्चिम बंगाल और बिहार से 20 मजदूरों को विमान के जरिए मुंबई लाने वाली फर्म का नाम है, ब्रिज इंजीनियरिंग कंपनी, जिसे मुंबई से सटे कल्याण में रेल लाइन के आर पार जाने वाले एक पुल को चौड़ा करने का ठेका मिला है. इस पुल को स्थानीय लोग 'पटरी पुल' कहते हैं और बेहद संकरा होने के कारण इस पुल की वजह से अक्सर इलाके में ट्रैफिक जाम लग जाता है.

अब सरकार ने इस पुल की चौड़ाई 2 लेन से बढ़ाकर 6 लेन करने का फैसला किया है. काम शुरू भी हो गया था, लेकिन इस बीच में फैल गई कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के कारण काम बंद करना पड़ गया. ऐसे में जब विमान और ट्रेनों का फिर एक बार चलना शुरू हुआ तो ठेकेदार ने तुरंत मजदूरों को वापस बुलाने का फैसला किया. काम में देरी न हो इसलिये उन्हें हवाई जहाज से बुलाया गया. प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल पटेल के मुताबिक जल्द ही वे 10 और मजदूरों को विमान से बुला रहे हैं. पटेल का कहना है कि मजदूरों का इंतजाम हो जाने के बाद पुल निर्माण का काम फिर एक बार तेज रफ्तार से शुरू हो चुका है और उन्हें अगस्त के अंत तक प्रोजेक्ट पूरा हो जाने की उम्मीद है.

महाराष्ट्र की फैक्ट्रियों में, सरकारी प्रोजेक्ट्स में और भवन निर्माण के उद्योग में बड़े पैमाने पर उत्तर भारतीय और पश्चिम बंगाल के मजदूर काम करते हैं. इन मजदूरों को वापस बुलाने के लिए ठेकेदार ज्यादा मेहनताना और हवाई यात्रा जैसे प्रलोभन दे रहे हैं. महाराष्ट्र में फिर से एक बार मजदूरों का लौटना शुरू हो चुका है, लेकिन पहले जैसी स्थिति वापस आने में अभी काफी वक्त लगेगा.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली हिंसा मामला: प्रेग्नेंट जामिया छात्रा सफूरा ज़रगर को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली ज़मानत 

जानिए- चीन, पाक, नेपाल, बांग्लादेश सहित 7 देशों में क्या है कोरोना का हाल, जिससे देश की सीमाएं लगती हैं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
Ranchi Student Protest Highlights: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget