एक्सप्लोरर

MP: कम बारिश में भी उज्जैन में जलजमाव से बिगड़े हालात, मुर्दों को भी करना पड़ रहा है इंतजार

उज्जैन में भले अभी तक 36 इंच बारिश नहीं हुई है, जोकि सामान्य बारिश का आंकड़ा है मगर हालत सुनकर आप दंग रह जाएंगे.

उज्जैन: मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी कहे जाने वाले उज्जैन में बारिश के दिनों में मुर्दों को भी दफन होने से पहले इंतजार करना पड़ता है. उज्जैन में बारिश के कारण जल जमाव के ऐसे हालात पैदा हो गए हैं कि कई इलाकों में लोग अपने घरों में कैद हो जाते हैं. उज्जैन में भले अभी तक 36 इंच बारिश नहीं हुई है, जोकि सामान्य बारिश का आंकड़ा है मगर हालत सुनकर आप दंग रह जाएंगे.

उज्जैन के कई इलाके ऐसे हैं जहां थोड़ी सी बारिश से भी बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है. उज्जैन की तंग गलियों में जलजमाव की समस्या कोई नई नहीं है. 10 लाख की आबादी वाले उज्जैन में नगर निगम के पास जलजमाव से निपटने के लिए करोड़ों रुपए की राशि है. उज्जैन नगर निगम का बजट लगभग आठ सौ करोड़ रुपया है, इनमें से डेढ़ सौ करोड़ रुपए जलजमाव से निपटने के लिए खर्च किए जा रहे हैं. लेकिन हालात ठीक नहीं है.

उज्जैन के केडी गेट इलाके, खजूर वाली मस्जिद क्षेत्र, निकास चौराहा, जूना सोमवारिया, एटलस चौराहा सहित कई क्षेत्र है जहां जल जमाव के कारण स्थिति काफी खराब हो रही है. शुक्रवार को केडी गेट क्षेत्र में एक मैयत को 4 घंटे तक इसलिए रोका गया क्योंकि बारिश का पानी पूरे इलाके में घुटने तक भरा हुआ था. इस पूरे मामले को लेकर इलाके के लोगों में काफी आक्रोश है. लोग हर बार शिकवा और शिकायत करते हैं लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता है.

इस मामले में नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने कहा, ''उज्जैन में जलजमाव से निपटने के लिए नगर निगम सभी प्रयास कर रहा है. अभी ड्रेनेज की समस्या हल करने के लिए डीपीआर भी बनाई जा रही है.''

 नेता प्रतिपक्ष नगर निगम राजेंद्र वशिष्ठ के मुताबिक उज्जैन में हर साल यह समस्या खड़ी होती है. सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने की वजह से ऐसे हालात बने हैं. नगर निगम का बजट 800 करोड़ का है और जलजमाव से निपटने के लिए डेढ़ सौ करोड़ खर्च किए जा रहे हैं. मगर हालात सबके सामने हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
Vaishno Devi: कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget