एक्सप्लोरर

ऑपरेशन तुगलक रोड: CM कमलनाथ की सफाई, पूछा कागजात से मेरा क्या संबंध है?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि राज्य सरकार बहुत सारे खुलासे करने जा रही हैं, इससे ध्यान भटकाने की कोशिश हो रही है. गलत तरीके से लोगों का भ्रष्टाचार में नाम जोड़ा जा रहा है.

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज़ के ऑपरेशन तुगलक रोड से जुड़े सवालों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि जो कागजात दिखाया जा रहा है उसके सूत्र क्या हैं? यह सरकार के अच्छे कामों से ध्यान भटकाने की साजिश है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सरकार में हुई गड़बड़ियों का खुलासा होने जा रहा है इसी वजह से इस तरह के मुद्दे उठाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा, ''जिन कागजों को लेकर मुझ पर आरोप लगाया जा रहा है, वो कागज कहां से मिले बताया नहीं जा रहा, जिन लोगों का नाम मेरे साथ जोड़ा जा रहा है मैं उनको भी नहीं जानता. मुझे बदनाम करने की साजिश हो रही है.''

क्या है मामला? आयकर विभाग ने सीएम कमलनाथ के रिश्तेदारों के खिलाफ समन भेजने का फैसला किया है. यह समन 281 करोड़ रुपये के कथित हवाला मामले से जुड़ा है. अधिकारियों ने कहा कि आयकर विभाग मामले में जांच के तहत राजधानी भोपाल और कलमनाथ के विधानसभा क्षेत्र छिंदवाड़ा में रहने वाले उनके कुछ करीबी सहयोगियों को भी पेश होने के लिए नोटिस भेज सकता है. इसी से जुड़े कागजात एबीपी न्यूज़ को हाथ लगे हैं.

सूत्रों के अनुसार, नकदी और हवाला सौदों का सीधा संबंध चुनाव प्रक्रिया से था, इसलिए चुनाव आयोग कांग्रेस के कुछ उम्मीदवारों को नोटिस जारी करेगा जिन्होंने मध्य प्रदेश की विभिन्न सीटों पर हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाई.

पिछले महीने मध्य प्रदेश और दिल्ली में 52 ठिकानों पर छापे मारे गये थे जिसके बाद विभाग द्वारा तैयार आयकर रिपोर्ट में उनके नाम आये. सूत्रों के मुताबिक यह रिपोर्ट चुनाव आयोग और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को जमा कर दी गयी है. बता दें कि चुनाव के दौरान आयकर विभाग ने कमलनाथ और उनके सहयोगियों के यहां छापेमारी की थी...उस वक्त कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जानबूझ कर कमलनाथ को परेशान करने का आरोप लगाया था.

प्रधानमंत्री ने भाषण में उठाया पैसे का मुद्दा था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने चुनावी भाषण में इस मुद्दे पर सीएम कमलनाथ को घेरा था और इसे तुगलक रोड चुनावी घोटाला करार दिया था. प्रधानमंत्री ने कहा कि बड़े बड़े लोगों के बंगलों से कैसे कालाधन इधर से उधर हुआ इसके सबूत आज सामने हैं. प्रधानमंत्री ने कहा था, ''कांग्रेस गरीब बच्चों के मुंह से निवाला छीनकर अपने नेताओं का पेट भर रही है. कांग्रेस गर्भवती महिलाओं के लिए भेजे गए पैसे को लूट रही है. बीते 3-4 दिन से आप मीडिया में देख रहे हैं कि कैसे कांग्रेसियों के पास बोरा भर कर नोटों की गड्डियां मिल रही हैं. पैसा कहां से कहां जा रहा था, किसके घर से निकला, कहां पहुंचा, सब मीडिया में आ रहा है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dust Storm: दिल्ली-NCR में आई तेज धूल भरी आंधी, दिन में छाया अंधेरा
दिल्ली-NCR में आई तेज धूल भरी आंधी, दिन में छाया अंधेरा
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, 1 जुलाई से खत्म होगा मदरसा बोर्ड; मिड-डे मील के लिए भी नई शर्त
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, 1 जुलाई से खत्म होगा मदरसा बोर्ड; मिड-डे मील के लिए भी नई शर्त
भरत तिवारी केस: 24 को महापंचायत, UP सहित कई राज्यों से जुटेगी भीड़, प्रशांत किशोर भी पहुंचेंगे
भरत तिवारी केस: 24 को महापंचायत, UP सहित कई राज्यों से जुटेगी भीड़, प्रशांत किशोर भी पहुंचेंगे
'अहंकार से होगा कौरवों जैसा हाल...', AIMIM नेता ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को बताया दुर्योधन
'अहंकार से होगा कौरवों जैसा हाल...', AIMIM नेता ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को बताया दुर्योधन

वीडियोज

Honda Elevate facelift में नहीं होगा Hybrid! #honda #hondaelevate #autolive
Ali Fazal की Crime Series 'Raakh' पर बड़ा दावा, क्या बनेगी अगली Paatal Lok?
Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ अग्निकांड: न भागने की जगह, न बचने का चांस...ऐसे काल बन गई कोचिंग!
Rajkumar Hirani ने दिया बड़ा अपडेट, जल्द लौट सकते हैं Munna Bhai और 3 Idiots
नई SUV खरीदनी है? July में launch होंगी ये सबसे बड़ी SUVs! #suv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय ने विधानसभा के अंदर की MK स्टालिन की मिमिक्री, द्रविड़ नेता की तरह लहराया हाथ, DMK ने किया वॉकआउट, VIDEO वायरल
CM विजय ने की स्टालिन की मिमिक्री, DMK चीफ की तरह लहराया हाथ, VIDEO वायरल
'अहंकार से होगा कौरवों जैसा हाल...', AIMIM नेता ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को बताया दुर्योधन
'अहंकार से होगा कौरवों जैसा हाल...', AIMIM नेता ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को बताया दुर्योधन
El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा
NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा
Box Office: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊळ बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कर दी रिकॉर्ड्स की बारिश, अब 100 करोड़ से कितना दूर?
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊळ बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कर दी रिकॉर्ड्स की बारिश, अब 100 करोड़ से कितना दूर?
IPL इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील कंफर्म, LSG से अलग हुए ऋषभ पंत; कम हुई इतनी सैलरी
IPL इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील कंफर्म, LSG से अलग हुए ऋषभ पंत; कम हुई इतनी सैलरी
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका की 500 अरब डॉलर की डील पर फैसला कब? दिल्ली में हुई बड़ी बैठक
भारत-अमेरिका की 500 अरब डॉलर की डील पर फैसला कब? दिल्ली में हुई बड़ी बैठक
कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी
कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी
Skin Problems: महंगे फेसवॉश-क्रीम भी फेल! पिंपल्स और चेहरे के दाग-धब्बों के कारण क्या हैं, डॉक्टर से जानें
महंगे फेसवॉश-क्रीम भी फेल! पिंपल्स और चेहरे के दाग-धब्बों के कारण क्या हैं, डॉक्टर से जानें
Embed widget