एक्सप्लोरर

'नवाबों का शहर' लखनऊ होगा बहराइच की 'मोगली गर्ल' का नया घर

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के मोतीपुर रेंज के जंगल में मिली 'मोगली गर्ल' यानी जानवरों के बीच पली-बढ़ी बच्ची को शनिवार को बहराइच के जिला अस्पताल से छुट्टी मिल गई. अब उसका नया घर नवाबों का शहर लखनऊ होगा. उसे विदा करते समय उसकी देखभाल करने वाली सफाईकर्मी रेनू और माया की आंखों से आंसू झरने लगे. जानवरों के बीच पली-बढ़ी बच्ची की देखभाल और उसे 'इंसान' बनाने के उपाय लखनऊ के जानकीपुरम स्थित दृष्टि सामाजिक सेवा संस्थान में होगा.

जानवरों की तरह ही खाती थी खाना

ये बच्ची किसकी है, कहां की है, यह किसी को नहीं पता. बच्ची कब से जंगल में जानवरों के बीच थी, यह भी कोई नहीं बता पा रहा है. वह पहले इंसानों से डरती थी. बंदरों की तरह दोनों हाथों और पैरों से चलती थी और उसकी की तरह चीखती थी. न कपड़े पहनती थी न पहनना जानती थी. जानवरों की तरह खाना भी खाती थी. उसके बाल बड़े-बड़े थे, जिसे अब कटवाया गया है और उसे फ्रॉक और पेंट पहनाया गया है.

जुवेनाइल कोर्ट ने 'मानसिक मंदता' के मद्देनजर मोगली गर्ल को दृष्टि सामाजिक सेवा संस्थान में भेजने का निर्णय लिया है. चाइल्ड लाइन ने उसे लखनऊ ले जाने की हामी भरी थी. वहां उसे अन्य बच्चों के साथ रखा जाएगा और उसे मानवीय व्यवहार सिखाए जाएंगे. कुशल मानसिक चिकित्सकों से इलाज भी कराया जाएगा.

अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लोगों का तांता

सुबह छह बजे से ही अस्पताल के गेट पर भारी भीड़ खड़ी थी, क्योंकि आज (शनिवार) बहुचर्चित मोगली लखनऊ के लिए जाने वाली थी. लोग मोगली नाम से चर्चित उस बच्ची को देखना चाहते थे, जिसकी लोगों ने बहुत चर्चा सुनी थी. एंबुलेंस गेट पर खड़ी मोगली की इंतजार कर रही थी और जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लोगों का तांता लगा था. लोग उसकी सिर्फ एक झलक पाने के लिए बेताब दिख रहे थे.

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. डी.के. सिंह वार्ड में पहुंचकर मोगली को लखनऊ भेजने के लिए तैयार थे. मोगली की करीबी माने जाने वाली स्वीपर रेनू व माया को बुलाया गया. रेनू, मोगली को अपनी गोद में लेकर गेट पर इंतजार में खड़ी एंबुलेंस की ओर चल पड़ी और पूरी भीड़ उसके आगे-पीछे. जैसे जैसे एंबुलेंस करीब आ रहा था, अस्पताल कर्मियों के चेहरे पर मायूसी छा रही थी.

''...जैसे मेरी बेटी मुझसे हो रही है अलग''

एंबुलेंस के पास पहुंचते-पहुंचते रेनू और माया की आंखों से आंसू झरने लगे. मीडिया के सवाल पर रेनू ने कहा, "ढाई महीने से मैं और माया ही इसकी सेवा कर रही हैं. आज लग रहा है, जैसे मेरी बेटी मुझसे अलग हो रही है."

मोगली जब लखनऊ के लिए रवाना हुई, तो उसके बाद सीएमएस डॉ. सिंह मीडिया से रूबरू हुए. वह उसके बारे में बात कर ही रहे थे कि अचानक उनकी आंखें नम हो गईं, वह रोने लगे. उन्होंने कहा, "आज वो लखनऊ जा रही है. कुछ अच्छा नहीं लग रहा है. मैं और मेरे स्टाफ ने उसका अपनी बेटी से ज्यादा ख्याल रखा."

डॉ. सिंह ने स्वीपर रेनू और माया को एक-एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया है. उन्होंने बताया कि जब से यह बच्ची अस्पताल में आई है, ये दोनों ही उसकी देखरेख कर रही थीं.

पुलिसकर्मियों को देख बंदरों की तरह चीखने लगी थी बच्ची

कतर्नियाघाट सैंक्चुअरी के मोतीपुर रेंज में गश्त कर रहे एसआई सुरेश यादव को 25 जनवरी को जंगल में बंदरों से घिरी चार साल की एक निर्वस्त्र बच्ची दिखाई दी थी. सुरेश ने जब बच्ची को अपने साथ लाना चाहा तो बंदर विरोध पर उतर आए और चीखना शुरू कर दिया. बच्ची भी पुलिसकर्मियों को देख बंदरों की तरह चीखने लगी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे साथ लिया और जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया.

बच्ची के शरीर पर जंगली जानवरों के काटने के जख्म थे. बच्ची न तो इंसानी भाषा समझ पाती है और न ही बोल पाती है. हालांकि ढाई महीने के दौरान उसके व्यवहार में कुछ बदलाव आया है. उसका इंसानों से डरना कुछ कम हुआ है. अब खड़े होकर पैरों के बल चलना सीख गई है, लेकिन कभी-कभी हाथों और पैरों के बल भी चलती है. अभी भी बंदरों की तरह चीखती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
पॉश कॉलोनियों की रेकी, रात में लग्जरी कार चोरी... दिल्ली पुलिस ने खोली हाईटेक गैंग की पोल
पॉश कॉलोनियों की रेकी, रात में लग्जरी कार चोरी... दिल्ली पुलिस ने खोली हाईटेक गैंग की पोल
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget