एक्सप्लोरर

दो महीने पुराने कत्ल की गुत्थी सुलझी तो पुलिस भी रह गई हैरान, ऐसे हुआ खुलासा

मुरादाबाद पुलिस ने कत्ल के एक केस को सुलझाया है. इस केस ने पुलिस को भी चौंका दिया है. जब केस खुला तो जांच कर रहे पुलिसवाले भी हैरान रह गए.

मुरादाबाद: दो महीने पहले सड़क किनारे एक महिला की लाश मिली थी. अब पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है और कातिल को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है. ये कहानी बेइंतिहा पेचीदा है. छजलैट थाना इलाके में एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी. महिला की हत्या चाकू से गला काट कर की गई थी. उसके शव के पास बैग और पर्चियां मिली थीं जिन पर तीन लोगों के नाम लिखे हुए थे. पुलिस के जांच रडार पर यही तीन लोग थे. पुलिस ने बताया कि इम्तियाज नाम का एक शख्स इस कत्ल के पीछे है. इम्तियाज का गांव के ही तीन लोगों से विवाद चल रहा था. 15 अगस्त तो उसने एक मंदबुद्धि महिला को रेलवे स्टेशन पर देखा और उसके दिमाग में एक शैतानी प्लान ने जन्म लिया. उसने महिला को नए कपड़े और मेकअप का सामान दिलाया. रामपुर और चंदौसी होते हुए वो वापस मुरादाबाद आए और फिर महिला को उसने नींद की गोलियां खिला कर उसका गला काट दिया. उसने शव के पास अपने विरोधियों के नाम की पर्ची भी डाल दी. पुलिस जांच कर रही थी लेकिन वो बेसब्र हो रहा था. उसने खुद को गायब किया और अपनी पत्नी के हाथों शिकायती पत्र पुलिस को भिजवा दिया. इसमें भी उन्हीं विरोधियों के नाम लिखे थे. पुलिस जांच के दौरान उसकी दुकान पर पहुंची जहां उसने अपने हाथ से कुछ लिखा था. ये लिखावट वैसी ही थी जैसी महिला के शव के पास पर्चियों पर थी. पुलिस का शक उस पर बढ़ गया. जब इम्तियाज बरामद हुआ तो पूछताछ के दौरान वो टूट गया और हत्या की बात स्वीकार कर ली. एसपी देहात उदय शंकर ने बताया कि अब पुलिस मृतक महिला के परिवार को तलाश कर रही है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Rain Live Updates: महाराष्ट्र में पानी-पानी! स्कूल-कॉलेज बंद, मुंबई लोकल पर लगा ब्रेक; जारी की गई चेतावनी
Live: महाराष्ट्र में पानी-पानी! स्कूल-कॉलेज बंद, मुंबई लोकल पर लगा ब्रेक; जारी की गई चेतावनी
'और भी तरीके हो सकते हैं...' वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति पर भड़के अखिलेश के मुस्लिम सांसद
'और भी तरीके हो सकते हैं...' वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति पर भड़के अखिलेश के मुस्लिम सांसद
Bihar Weather Update: बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
महोबा में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला: 10-10 हजार के दो इनामी आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
महोबा में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला: 10-10 हजार के दो इनामी आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
Embed widget