एक्सप्लोरर

यूपी में पुलिस की सख्ती बेअसर, मनचलों और शोहदों के आतंक से लड़कियां परेशान

यूपी पुलिस चाहे लाख दावे करे लेकिन जो खबरें अलग-अलग जगहों से सामने आ रही हैं उनसे साफ है कि मनचलों को पुलिस का खौफ बिल्कुल नहीं है.

लखनऊ: यूपी में पुलिस की लाख सख्तियों के बाद भी मनचलों का आतंक कम नहीं हो पा रहा है. रोजाना बच्चियों, युवतियों, महिलाओं के साथ छेड़खानी के मामले सामने आ रहे हैं. हाल ही में एक छात्रा को मनचले के जिंदा जला दिया था क्योंकि लड़की ने उसके एकतरफा प्यार को ठुकरा दिया था. अब ग्रेटर नोएडा से एक मामला सामने आया है जिसमें लड़की ने डर की वजह से स्कूल छोड़ दिया है.

डर ने किया घर में कैद

दादरी इलाके की रहने वाली एक लड़की अपने घर में कैद होने को मजबूर हो गई है. आरोप है कि पिछले कुछ महीनों से एक लड़का उसे परेशान करता है. विरोध करने पर लड़की और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई. पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

मुरादाबाद में मनचले की पिटाई

रोजाना की छेड़छाड़ से परेशान मुरादाबाद की एक छात्रा ने मनचले की जमकर धुनाई की. आरोपी लड़का कोचिंग के पास पहुंच गया था और अश्लीलता कर रहा था. भीड़ ने ये सब देखा तो मनचले की पिटाई कर दी. इसके बाद तो छात्रा ने भी उसे जमकर पीटा. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

मेरठ में भी पिटा मनचला

मेरठ में भी एक लड़की मनचले की छेड़छाड़ से इतना परेशान हो गई कि आखिरकार भिड़ना ही पड़ा. बस में लड़का लगातार उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था. आखिरकार लड़की का सब्र जवाब दे गया और उसने शोर मचाया. इस पर बस को रोक कर आरोपी को नीचे उतारा गया और जम कर पीटा गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सीतापुर में गई थी लड़की की जान

कुछ दिन पहले की ही बात है जब सीतापुर में एक शोहदे ने लड़की पर केरोसीन डाल कर आग लगा दी थी. लड़की को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया. इस मामले में आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से गिरा पारा, सेब के बागानों को नुकसान
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से गिरा पारा, सेब के बागानों को नुकसान
बांग्लादेश से भी खराब भारत की आर्थिक हालत? कांग्रेस MP मनोज कुमार का बड़ा दावा
बांग्लादेश से भी खराब भारत की आर्थिक हालत? कांग्रेस MP मनोज कुमार का बड़ा दावा
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget