एक्सप्लोरर

लालू के घर कलह: बहू ऐश्वर्या ने राबड़ी-मीसा पर लगाया मारपीट का आरोप, मीसा बोलीं- आरोप बेबुनियाद हैं

लालू प्रसाद यादव की बहू और तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने राबड़ी देवी और मीसा भारती पर मारपीट का आरोप लगाया है. ऐश्वर्या ने कहा कि उन्हें खाना नहीं दिया गया और प्रताड़ित किया गया है. अब इस मसले पर मीसा भारती का बयान आया है. उन्होंने ऐश्वर्या के तमाम आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

पटना: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने राबड़ी देवी और मीसा भारती पर खाना नहीं देने और मारपीट का आरोप लगाया है. अब इस मामले में लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने जवाब दिया है. मीसा ने कहा है कि उनके ऊपर लगाए जा रहे सारे आरोप बेबुनियाद और यह राजनीति से प्रेरित हैं.

तेज प्रताप यादव की बड़ी बहन मीसा भारती ने कहा कि ईद के बाद से वो सिर्फ तीन बार कोर्ट के काम से पटना गई हैं. उन्होंने कहा कि वह पटना से जिस दिन गईं उसी दिन शाम को वापस भी आ गई. मीसा भारती ने बताया कि इन तीनों बार की यात्रा में उनकी ऐश्वर्या से न तो मुलाकात हुई और न ही कोई बात.

ये है मामला

तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या ने परिवार के सदस्यों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कहा है कि पूर्व सीएम राबड़ी देवी और मीसा भारती ने उनके साथ मारपीट की है और खाने के लिए खाना भी नहीं दिया है. मामले के बढ़ने के बाद ऐश्वर्या के पिता चन्द्रिका राय राबड़ी देवी के घर पहुंचे. चन्द्रिका राय ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा है. उन्होंने कहा, 'मेरी बेटी को खाना नहीं दिया गया. मारपीट की गई है.'

चन्द्रिका राय ने कहा कि हमने पुलिस को बुलाया है और इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करेंगे. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही ऐश्वर्या का एक विडियो सामने आया था जिसमें वह रोते हुए घर से बाहर जा रही थीं. जानकारी दें कि लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की शादी चन्द्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या के साथ पिछले साल मई में हुई थी.

शादी के एक महीने बाद से ही तेज प्रताप और ऐर्श्वर्या के बीच खटपट की खबरें आनी शुरु हो गई थी. इसके बाद तेजप्रताप ने तलाक की अर्जी दी थी. तलाक का मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा है. इस मामले में जज ने दोनों के बीच समझौता कराने की कोशिश की थी, लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया.

यह भी पढ़ें-

बेबसी: पानी के बीच फंसा रिक्शा चालक का रोता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बिहार में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, पटना में स्कूल बंद, दरभंगा में ट्रेन परिचालन पर लगा ब्रेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu Weather Today: जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget