एक्सप्लोरर

एशियाड गोल्डन बॉय के पिता बोले- ऊंट के मुंह में जीरा है सरकार का इनाम, कर्जा भी नहीं उतरेगा

18वें एशियाड में देश को पहला गोल्ड दिलाने वाले मेरठ के शूटर सौरभ चौधरी की उपलब्धि पर उनके परिवार को गर्व है मगर राज्य सरकार के ईनाम पर सौरभ चौधरी के पिता ने सवाल खड़े किये हैं.

मेरठ: 18वें एशियाड में देश को पहला गोल्ड दिलाने वाले मेरठ के शूटर सौरभ चौधरी की उपलब्धि पर उनके परिवार को गर्व है मगर राज्य सरकार के ईनाम पर सौरभ चौधरी के पिता ने सवाल खड़े किये हैं. सौरभ के पिता जगमोहन चौधरी ने कहा कि सरकार के लिए 50 लाख क्या बड़ी चीज है, सरकार जो दे रही है उससे कर्जा भी नहीं उतरेगा. सरकार का ईनाम सौरभ के खर्चो के मुकाबले 'ऊंट के मुंह में जीरा' है. मेरठ से 27 किलोमीटर दुर बागपत जिले की सरहद से सटे कलीना गांव में कल सुबह (21 अगस्त) से जश्न का माहौल है. इस गांव के बेटे ने एशियाड में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है. लेकिन इस जश्न के बीच सौरभ के पिता के माथे पर बल पड़े हुए है. सरकार की बेरूखी पर बात करते हुए जगमोहन कहते है कि पड़ोस के छोटे से राज्य हरियाणा में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी को 3 करोड़ रूपये का ईनाम सरकार देती है. मगर इतने बड़े राज्य यूपी में खिलाड़ियों को महज 50 लाख रूपये का ईनाम? सरकार को कम से कम 5 करोड़ रूपये के ईनाम की घोषणा करनी चाहिए थी. बहरहाल, सरकार ने जो दिया सिर, माथे. सरकार जो करे सो उसकी मर्जी. एशियाड गोल्डन बॉय के पिता बोले- ऊंट के मुंह में जीरा है सरकार का इनाम, कर्जा भी नहीं उतरेगा राज्य में खेल मंत्रालय, लेकिन हमारे लिए उसका कोई फायदा नहीं यह पूछे जाने पर कि क्या पिछले सोने के तमगों की जीत पर सरकार ने सौरभ को ईनाम दिया था, जगमोहन खीझकर कहते है- ईनाम! एक फोन तक नहीं आया. सौरभ ने स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल में कई बार सोने के तमगे हासिल किये, लेकिन किसी ने पूछा तक नहीं कि कौन और कहां का बच्चा है जो गोल्ड ला रहा है. हमारे लिए तो खेल मंत्रालय का कोई फायदा ही नहीं. कई गोल्ड मैडल जीतने के बाद भी कभी नहीं पूछा गया कि कौन बच्चा है जो इतने मैडल जीतकर ला रहा है. एशियाड गोल्डन बॉय के पिता बोले- ऊंट के मुंह में जीरा है सरकार का इनाम, कर्जा भी नहीं उतरेगा राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए बनाए नई पॉलिसी खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के मामले में जगमोहन ने हरियाणा राज्य की तारीफ करते हुए कहा कि हरियाणा की सरकार खुद खिलाड़ियों पर ध्यान देती है, प्रोत्साहन करती है और खिलाड़ियों के खर्चे भी उठाती है. यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार से इस बारे में चिठ्ठी लिखेंगे, जगमोहन कहते है कि चिठ्ठी क्या लिखें उन्हें तो सरकार का पता ही मालूम नहीं है. कोई हेल्प करेगा तो लिख देंगे. डीएम से कह देंगे. मगर क्या फायदा डीएम एक सेकेन्ड में कह देगें कि सरकार की यही पॉलिसी है. यह तो सरकार को चाहिए कि खिलाड़ियों के लिए यह पॉलिसी बदले और कैबिनेट में प्रस्ताव पास करे कि खिलाड़ियों को क्या लेना-देना है. जगमोहन ने कहा कि हमारे बच्चे को मिले न मिले..कोई बात नहीं, लेकिन सरकार को सोचना जरूर चाहिए. जो बच्चे खून-पसीने की मेहनत से जुनून के साथ खेल के लिए जुटते हैं, सरकार के ऐसे रवैये से उनका मनोबल घटता है. कोई मजाक नहीं है खेल. जगमोहन ने यह भी बताया कि केन्द्र सरकार से अभी तक किसी भी ईनाम की घोषणा नहीं की गई है. महज 16 साल की उम्र में एशियाड में शूटिंग का गोल्ड मैडल जीतने वाले सौरभ ने अब तक का सबसे ज्यादा स्कोर करने का रिकॉर्ड भी बनाया है. सौरभ के परिवार का खेल और खिलाड़ियों से कभी कोई वास्ता नहीं रहा. सौरभ के पिता दो भाई हैं और दोनों खेती-किसानी से जुड़े हैं. सौरभ अपने परिवार और कुनबे में सबसे छोटा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget