एक्सप्लोरर

मेरठ: पुलिस के हत्थे चढ़ा IS मॉड्यूल का संदिग्ध आतंकी नईम, NIA कर रही थी तलाश

राधना गांव में संदिग्ध आतंकी नईम की तलाश में आई एनआईए की टीम को 26 दिसंबर को नाकामी हाथ लगी थी. उसके बाद एनआईए ने मेरठ पुलिस से नईम की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे. नईम को गिरफ्तार करने के लिए अफसरों ने थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच को तैनात किया था.

मेरठ: एनआईए को मेरठ के जिस नईम की तलाश थी उसे मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक मुखबिर की सूचना के बाद नईम की गिरफ्तारी की गई और एनआईए को उसकी गिरफ्तारी के बारे में सूचित कर दिया गया. दिल्ली से आई एनआईए की टीम लिखापढ़ी के बाद नईम को अपने साथ ले गई है. 26 दिसंबर 2018 को एनआईए ने नईम की तलाश में मेरठ के राधना गांव में छापा मारा था. नईम उस समय छापेमारी की सूचना मिलने पर फरार हो गया था.

मेरठ पुलिस को गुरुवार को (3 जनवरी) नईम की गिरफ्तारी के आदेश राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए से मिले थे. आला अधिकारियों के मुताबिक एनआईए से मिले आदेशों के बाद नईम की गिरफ्तारी के लिए किठौर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की एक टीम को एक्टिव कर दिया गया था. शाम को मुखबिर ने नईम के गांव के पास छुपे होने की सूचना दी. सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने जब घेराबंदी की तो नईम को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पुलिस ने नईम की गिरफ्तारी की सूचना दिल्ली में एनआईए को दी.

कुछ ही घंटों में एनआईए की एक टीम थाना किठौर पहुंची और लिखापढ़ी के बाद नईम को अपनी अभिरक्षा में ले लिया. एनआईए की टीम नईम को दिल्ली लेकर गई है. सूत्रों के मुताबिक नईम की गिरफ्तारी आईएस मॉड्यूल के संदिग्ध आतंकी होने के चलते की गई है. आरोप है कि नईम ने इस मॉड्यूल के गुर्गों को हथियार उपलब्ध करवाए है. मेरठ का राधना गांव अवैध हथियारों के उत्पादन और सप्लाई के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदनाम है.

एसपी देहात राजेश कुमार ने नईम की गिरफ्तारी होने की पुष्टि की है. साथ ही यह भी बताया की नईम को एनआईए की टीम के हवाले कर दिया गया है. यह पूछे जाने पर कि वह किस केस में वांछित है अथवा उसे शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है?. एसपी देहात राजेश कुमार ने इस संबंध में कुछ भी जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा आगे की कार्रवाई एनआईए करेगी. हमें केवल गिरफ्तारी के आदेश मिले थे.

एनआईए के निशाने पर कैसे आया नईम

26 दिसंबर को एनआईए की टीम ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 17 स्थानों पर छापेमारी की थी. आईएस मॉड्यूल से जुड़े अमरोहा के मौलवी सुहेल को एनआईए ने गिरफ्तार किया. सोहेल के अलावा अमरोहा से 3 और हापुड़ से मस्जिद के इमाम शाकिब की गिरफ्तारी की गई. एनआईए ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया था कि आईएस मॉड्यूल का यह संगठन देश के कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर फिदायीन हमले का ताना-बाना बुन रहा था. दिल्ली में भी इस संगठन से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी की गई. इनके पास से बड़ी तादाद में गोला, बारूद और एक अधबना राकेट लांचर भी एनआईए ने बरामद किया था. एनआईए ने अभी खुलासा किया था कि इस संगठन के संदिग्ध आतंकियों ने खिलौना बम तैयार करने के कई चरण पार कर लिए थे. मेरठ के नईम पर इस संगठन को अवैध हथियार मुहैया कराने के आरोप हैं. नईम हापुड़ से गिरफ्तार इमाम शाकिब का रिश्तेदार भी है. राधना गांव को पश्चिम उत्तर प्रदेश के अवैध हथियारों की गढ़ के तौर पर जाना जाता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget