एक्सप्लोरर

मेरठ: लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों ने दिया धरना, बोले- साफ-सफाई के लिए दुकानें खोलने की इजाजत दे प्रशासन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में व्यापारियों ने लॉकडाउन के बीच धरना दिया. व्यापारियों की मांग है कि वो अपनी दुकान खोलकर साफ-सफाई करना चाहते हैं ताकि जब भी शासन का निर्देश दुकानें खोलने को लेकर आए तो वो अगले दिन से ही व्यापार शुरू कर सकें.

मेरठ: पिछले 67 दिनों से चल रहे लॉकडाउन के बीच बुधवार को मेरठ में व्यापारियों का सब्र जवाब दे गया. व्यापारियों को जब कोई रास्ता नहीं सूझा तो वो कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करने लगे इस दौरान कई व्यापारी धरने पर भी बैठ गए. व्यापारी मेरठ प्रशासन से खासे नाराज नजर आ रहे हैं. व्यापारियों का कहना है कि उनकी जिला प्रशासन से कई बार वार्ता हो चुकी है लेकिन अभी तक निष्कर्ष नहीं निकल सका है.

व्यापारियों का कहना है कि उन्हें तीन से चार घंटे के लिए कम से कम अपनी दुकानों की साफ-सफाई के लिए अनुमति दी जाए. मेरठ संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से पिछले 67 दिन से सभी दुकानें बंद है. व्यापारियों ने लॉकडाउन का हमेशा पूर्ण समर्थन किया है, लेकिन क्योंकि उनकी दुकानें पिछले दो महीने से ज्यादा समय से बंद हैं लिहाजा एक बार वो अपनी दुकान खोलकर साफ-सफाई करना चाहते हैं. ताकि जब भी शासन का निर्देश दुकानें खोलने को लेकर आए तो वो अगले दिन से ही अपनी दुकानें खोलकर व्यापार शुरू कर सकें.

मेरठ: लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों ने दिया धरना, बोले- साफ-सफाई के लिए दुकानें खोलने की इजाजत दे प्रशासन

व्यापारियों का कहना है कि सोचिए मिठाई की दुकान की क्या हालत होगी. सब कुछ सड़ गया होगा. खाद्य पदार्थों की दुकानों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है. कपड़ों की दुकानों को चूहे कुतर चुके होंगे. दुकानों में दीमक लग चुकी होगी. जूते की दुकानों में फफूंद लग चुकी होगी. व्यापारी करोड़ों रुपयों के नुकसान में हैं, लिहाजा कम से कम प्रशासन उन्हें दुकानों की साफ-सफाई की अनुमति दे ताकि लॉकडाउन खत्म होते ही वो अपना व्यापार शुरू कर सकें.

व्यापारियों ने यूपी के मुख्यमंत्री से मांग की है कि उनके बच्चों की इस दौरान की फीस माफ की जाए क्योंकि व्यापारी भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है. लिहाजा वो बच्चों के स्कूल की फीस कैसे भरेगा. बैंक के ब्याज की माफी की मांग भी व्यापारी कर रहे हैं. यही नहीं बिजली के बिल को लेकर भी व्यापारी रियायत की मांग कर रहे हैं.

मेरठ: लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों ने दिया धरना, बोले- साफ-सफाई के लिए दुकानें खोलने की इजाजत दे प्रशासन

गौरतलब है कि मेरठ में कोरोना के मरीजों का आकंड़ा लगातार बढ़ रहा है. यहां अब तक 386 कोरोना संक्रमित केस सामने आ चुके हैं. जबकि 23 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं. ऐसे में फिलहाल मेरठ जिला प्रशासन यहां कंटेनमेंट जोन में किसी भी प्रकार की छूट देने के मूड में नहीं है. मेरठ में दो दिन सुपर लॉकडाउन भी रहता है. इस दिन तो दवा और दूध की दुकानों को छोड़कर किराने की दुकान तक नहीं खुलती हैं. ऐसे में व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन करके अपनी आवाज बुलंद की है. अब मेरठ जिला प्रशासन इन व्यापारियों की मांग पर क्या निर्णय लेता है ये बेहद अहम होगा.

केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के विवाद के बीच पिस रहे हैं प्रवासी श्रमिक: मायावती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से पहले हिमाचल के कर्मचारियों का DA बढ़ा, खाते में कब आएंगे पैसे?
दिवाली से पहले हिमाचल के कर्मचारियों का DA बढ़ा, खाते में कब आएंगे पैसे?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
छोटू सिंह को हिरासत में लेने पर जन सुराज की प्रतिक्रिया, 'MLC चुनाव में...'
छोटू सिंह को हिरासत में लेने पर जन सुराज की प्रतिक्रिया, 'MLC चुनाव में...'
पंजाब सरकार का SIR के खिलाफ प्रस्ताव, CM भगवंत मान ने की रद्द करने की मांग
पंजाब सरकार का SIR के खिलाफ प्रस्ताव, CM भगवंत मान ने की रद्द करने की मांग

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget