एक्सप्लोरर

मेरठ में 20 पीएसी जवानों सहित 81 लोग स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, अब तक 9 लोगों की मौत

कोरोना वायरस के साथ मेरठ के लोगों में स्वाइन फ्लू का डर भी बना हुआ है. अब तक मेरठ में स्वाइन फ्लू के 81 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं.

मेरठ: मेरठ में स्वाइन फ्लू के 81 पॉजिटिव रोगियों की जांच की गई. इस बात की जानकारी मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजकुमार ने दी. इनमें से 20 पीएसी के जवान हैं. उन्होने कहा, '' अब तक मेरठ में 20 पीएसी जवानों सहित 81 अन्य रोगी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए हैं. राहत की बात ये है कि 11 पीएसी जवानों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य 9 पीएसी जवानों को 5 दिनों के बाद छुट्टी दे दी जाएगी.''

बता दें कि अब तक 387 लोगों की स्वाइन रोगियों की जांच की जा चुकी है. इसकी जांच के लिए राज्य प्रशासन ने एक टीम घोषित की है. स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए 29 फरवरी को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य सेवा निदेशालय की एक टीम ने मेरठ का दौरा भी किया था. इस दौरान टीम के एक अधिकारी डॉक्टर एचके अग्रवाल ने कहा था, "स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए यहां पर हमारी टीम सर्वे करने पहुंची है. यहां दवाओं की कोई कमी नहीं है. हम यहां अन्य अस्पतालों का भी सर्वे करेंगे." कोरोना वायरस के डर के बाद अब उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू का डर और कहर बढ़ रहा है. राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या नौ हो गई है. जिनमें से छह अकेले मेरठ से हैं.

स्वाइन फ्लू के लक्षण

स्वाइन फ्लू के मरीजों में पाए जाने वाले लक्षण अन्य संक्रामक बीमारियों की ही तरह होते हैं. फ्लू के शिकार व्यक्ति को बुखार आता है लेकिन यह लगातार ना होकर आता जाता रहता है. इसके अलावा मरीज को गले में खराश की शिकायत रहती है. जुकाम बना रहता है, मांसपेशियों में दर्द और सिरदर्द की शिकायत रहती है. मरीज को ठंड लगने के साथ-साथ दस्त और उल्टी भी आती है. बीमारी बढ़ने के बाद मरीज को सांस लेने मे दिक्कत होती है. इसके अतिरिक्त-ब्लड में ऑक्सीजन की कमी, मानसिक अस्थिरता, शरीर में पानी की कमी का होना, गुर्दे में खराबी, डायबिटीज की शिकायत हो सकती है.

स्वाइन फ्लू को रोकने का उपाय

बीमारी को रोकने के लिए डॉक्टर वार्षिक फ्लू टीकाकरण की सिफारिश करते हैं. टीके को इंजेक्शन और नाक स्प्रे के रूप में लिया जा सकता है. लेकिन गर्भवती महिलाओं में स्प्रे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. फ्लू से प्रभावित व्यक्ति को कहीं आने जाने से बचना चाहिए. बुखार उतरने के बाद कम से कम 24 घंटे तक घर पर रहें. अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह से और बार-बार धोएं. खांसी और छींक होने पर अपना मुंह और नाक ढक लें. और फेस मास्क पहनें. साथ ही भीड़ से दूर रहें.

ये भी पढ़ें-

सुप्रीम कोर्ट ने क्रिप्टो करेंसी में व्यापार की इजाजत दी, RBI के 2018 के बैन के आदेश को किया रद्द

मध्य प्रदेश: सरकार पर संकट जारी, अब बेंगलुरु भेजे गए कांग्रेस विधायक, BJP बोली- यह आंतरिक कलह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget