एक्सप्लोरर

BSP सुप्रीमो के आरोपों पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, 'मायावती को हो गया है मोदी फोबिया'

इलाहाबाद: भारत रत्न डॉ अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती द्वारा पीएम मोदी पर किये गए हमले के खिलाफ बीजेपी ने उन पर किया है पलटवार. यूपी बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मायावती के आरोपों को नकारते हुए उन्हें खुद दलित विरोधी करार दिया और कहा कि उन्हें मोदी फोबिया हो गया है, इसलिए पिछले कुछ दिनों से वह हर वक्त मोदी-मोदी चिल्लाती रहती हैं.

BSP सुप्रीमो के आरोपों पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, 'मायावती को हो गया है मोदी फोबिया

बीएसपी में मची भगदड़ से बौखला गई हैं मायावती

केशव मौर्य के मुताबिक़ मायावती ने हमेशा भीम राम अम्बेडकर के नाम को वोट के लिए इस्तेमाल किया, लेकिन न तो अम्बेडकर के सिद्धांतों में उनका विश्वास है और न ही उन्होंने कभी अम्बेडकर के लिए कुछ किया है.

पीएम मोदी और उनकी पार्टी बीजेपी के दलित विरोधी होने के मायावती के आरोपों का जवाब देते हुए केशव मौर्य ने कहा कि बीएसपी में मची भगदड़ से मायावती बौखला गई हैं. चुनाव से ठीक पहले उनका सपना चकनाचूर हो गया है, इसीलिये वह कभी बीजेपी पर जातिवादी सियासत करने का आरोप लगाती है तो कभी पीएम मोदी की जाति पर सवाल खड़े करती हैं.

मोदी फोबिया से ग्रसित हो गई हैं बीएसपी सुप्रीमो

केशव के मुताबिक़ दलितों के वोट बेचकर नोट इकट्ठे करने वाली मायावती खुद दलित विरोधी हैं. वह दलितों का इस्तेमाल करती हैं और उत्पीडन कर उन्हें डराने के बाद उनका वोट लेती हैं, लेकिन दलित समुदाय के लोग उनके असलियत को पहचान चुके हैं, इसलिए अब किसी को भी मायावती पर भरोसा नहीं रह गया है. केशव का कहना है कि एक तरफ तो बीजेपी समर्थक दिन भर मोदी-मोदी करते हैं और दूसरी तरफ मोदी फोबिया से ग्रसित मायावती भी दिन भर उनके नाम की रट लगाए रहती हैं.

मायावती की जातिवादी राजनीति को बड़ा झटका

इलाहाबाद में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि मायावती ने आज की लखनऊ रैली में पीएम मोदी व बीजेपी पर जो भी आरोप लगाए हैं , वह सभी गलत और बेबुनियाद हैं. हकीकत यह है कि मोदी की विकासवादी सियासत से मायावती की जातिवादी राजनीति को बड़ा झटका लगा है, इसीलिये वह बौखला गई हैं.

BSP सुप्रीमो के आरोपों पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, 'मायावती को हो गया है मोदी फोबिया

नोटबंदी के चलते भैंस के बच्चे में तब्दील हो गया मोटा हाथी

मौर्य के मुताबिक़ बीजीपी राज में ही डॉ अम्बेडकर को भारत रत्न दिया गया. उनसे जुड़े स्थानों को विकसित किया गया और उन्हें आगे भी सम्मान दिया जाएगा,जबकि उनके नाम पर वोट लेकर कई बार सत्ता में आने वाली मायावती ने उनके लिए कुछ नहीं किया.

केशव मौर्य ने कहा कि नोटबंदी के मुद्दे पर मायावती इसलिए शोर मचा रही हैं क्योंकि दलितों व गरीबों के वोट बेचकर मायावती की काली कमाई से बीएसपी का जो हाथी मोटा हो गया था, नोटबंदी के बाद से वह मोटा हाथी अब भैंस के बच्चे में तब्दील हो गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget