एक्सप्लोरर

बीएसपी की नहीं है कोई वेबसाइट, ना ही सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट है: मायावती

मायावती ने बीएसपी और अपने नाम से चल रहे सभी फेसबुक पेज और ट्विटर अकाउंट को फर्जी बताया है. बीएसपी प्रमुख ने स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी की पूरे देश में न तो कोई अधिकृत वेबसाइट है, और न ही किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोशल मीडिया पर पार्टी के फर्जी अकाउंट को लेकर कड़ा रुख अख्तिार किया है. उन्होंने बीएसपी और अपने नाम से चल रहे सभी फेसबुक पेज और ट्विटर अकाउंट को फर्जी बताया है. बीएसपी प्रमुख ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी की पूरे देश में न तो कोई अधिकृत वेबसाइट है, और न ही किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट है. उन्होंने कहा, "बीएसपी ने मीडिया में अपना पक्ष रखने के लिए वरिष्ठ नेता सुधींद्र भदौरिया को अधिकृत किया है. उनके अलावा किसी अन्य नेता को बीएसपी की ओर से कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है."

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर नरमी मायावती को प्रधानमंत्री की कुर्सी दिला पाएगी?

लोकसभा चुनावों में जीत को लेकर ये है बीएसपी की गुप्त रणनीति, मायावती ने लिया बड़ा फैसला

'बीएसपी यूथ' के नाम से चलाई जा रही एक वेबसाइट और उससे जुड़े एक व्यक्ति देवाशीष जरारिया का जिक्र करते हुए मायावती ने कहा कि बीएसपी अपनी हर कमेटी में लगभग 50 प्रतिशत युवा को रखती है. इसलिए बीएसपी को किसी अन्य यूथ फ्रंट बनाने की जरूरत नहीं है. देवाशीष का बीएसपी से कोई संबंध नहीं है. उनके द्वारा मीडिया में रखे जा रहे विचारों का भी बीएसपी से कोई संबंध नहीं है.

बीएसपी के जय को न माया मिली न वीरू का साथ रहा, चले थे गब्बर सिंह को मिटाने

महागठबंधन पर मंथन: एसपी को पसंद है आरएलडी और बीएसपी को पसंद है कांग्रेस

पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की बयानबाजी से अक्सर फजीहत झेलने वाली राजनैतिक पार्टियों से सबक लेते हुए मायावती ने यह सख्त कदम उठाया है. अगले लोकसभा चुनाव में गठबंधन की संभावनाओं को देखते हुए मायावती किसी तरह का जोखिम उठाने के मूड में नहीं हैं. वह अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को पहले भी सख्त चेतावनी जारी कर चुकी हैं. गौरतलब है कि गलतबयानी पर पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं वीर सिंह और जय प्रकाश सिंह को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद मायावती ने सोशल मीडिया पर बने कई अकाउंट और फर्जी लोगों द्वारा बीएसपी का पक्ष रखने वालों के खिलाफ मोर्चा खोला है.

बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा- बीजेपी को सत्ता से दूर रखना अब जरूरी हो गया है

जानिए कैसा रहा है मायावती की पार्टी के नए उपाध्यक्ष रामजी गौतम का अब तक का सियासी सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget