एक्सप्लोरर

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर नरमी मायावती को प्रधानमंत्री की कुर्सी दिला पाएगी?

मायावती इन दिनों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर नरम हैं, उन्होंने इन दलों पर निशाना साधना भी बंद कर दिया है. क्या ये मायावती के प्लान 2019 का हिस्सा है?

नोएडा: बीएसपी के एक नेता ने बयान दिया कि राहुल गांधी विदेशी हैं इसलिए वे पीएम नहीं बन सकते. उन्होंने कहा कि राहुल अपनी मां जैसे हैं. एबीपी न्यूज़ ने जब यह खबर दिखाई तो बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बयान देने वाले नेता को बाहर कर दिया. मायावती इन दिनों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर नरम हैं, उन्होंने इन दलों पर निशाना साधना भी बंद कर दिया है. क्या ये मायावती के प्लान 2019 का हिस्सा है?

जय प्रकाश सिंह नाम के बीएसपी नेता ने राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया जिसके बाद सफाई देने के लिए मायावती को खुद मीडिया के सामने आना पड़ा. उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान को बीएसपी स्वीकार नहीं कर सकती. उन्होंने जय प्रकाश के बयान को निजी विचार बताया और उन्हें पार्टी के पदों से हटाने का एलान किया.

मायावती पिछले काफी वक्त से बदली-बदली लग रही हैं. वे अब पहले की तरह कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमले नहीं कर रही हैं. उनके हालिया बयानों पर नज़र डालें तो वे बीजेपी के खिलाफ तो बोलती नज़र आती हैं लेकिन कांग्रेस या समाजवादी पार्टी के खिलाफ नहीं.

DETAIL: समाजवाद के गढ़ को ध्वस्त करने के लिए पीएम मोदी ने चुना आजमगढ़

कर्नाटक में कुमारस्वामी की ताजपोशी के वक्त मायावती और सोनिया गांधी की मुलाकात की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं. इन तस्वीरों में दोनों महिला नेता हंसते, मुस्कुराते नजर आ रही थीं. इससे पहले मार्च में मायावती ने अखिलेश से भी मुलाकात की थी.

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर नरमी मायावती को प्रधानमंत्री की कुर्सी दिला पाएगी?

एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव नजदीक हैं और बीएसपी भी इन चुनावों में ताल ठोकेगी. हालांकि इन चुनावों में बीएसपी अकेले ही चुनाव लड़ेगी. गुजरात में भी बीएसपी ने अकेले ही चुनाव लड़ा था.

बीएसपी ने कर्नाटक में कुमारस्वामी की पार्टी जनता दल सेक्युलर के साथ मिलकर विधानसभा के चुनावों में शिरकत की थी. समझौते के तहत बसपा ने राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से 18 पर चुनाव लड़ा था. पार्टी को इसका फायदा मिला और 1994 के बाद पहली बार उसका विधानसभा में खाता खुला.

वैसे तो बीएसपी की पहचान यूपी से ही है. यूपी में ही पार्टी का सबसे बड़ा वोटबैंक है लेकिन अन्य राज्यों में भी वह काफी वोट हासिल कर लेती है और कई बार कुछ सीटों पर भी कब्जा कर लेती है. यही कारण है कि बीएसपी क्षेत्रीय नहीं राष्ट्रीय पार्टी है.

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: इन पांच सवालों के जवाब अभी तक नहीं हैं किसी के पास

यूपी में पिछले तीन लोकसभा उपचुनावों के नतीजों ने मायावती और बीएसपी में एक नई ऊर्जा का संचार किया है. देखा जाए तो वे पार्टी की पुरानी रणनीति पर काम कर रही हैं जो उन्हें कांशीराम ने सिखाई थी. जितनी जिसकी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी.

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर नरमी मायावती को प्रधानमंत्री की कुर्सी दिला पाएगी?

मायावती की कोशिश रहेगी कि इन तीन राज्यों में होने वाले चुनावों में अधिक से अधिक सीटें हासिल की जाएं ताकि कांग्रेस और एसपी पर दबाव बनाया जा सके. लोकसभा चुनाव से पहले अगर महागठबंधन होता है तो वे अपनी पार्टी के लिए अधिक से अधिक सीटें चाहेंगी.

पिछले काफी वक्त से अखिलेश भी ये बयान दे रहे हैं कि वे गठबंधन के लिए कुछ सीटों की कुर्बानी दे सकते हैं. ऐसा तब है जब 2014 में एसपी ने 5 सीटें जीती थीं लेकिन बीएसपी खाता तक नहीं खोल पाई थी.

दरअसल हाल के दिनों में दलित उत्पीड़न के काफी मामले सामने आए हैं. सहारनपुर से लेकर भीमा कोरेगांव तक और ऊना से लेकर कासगंज तक में दलितों ने काफी कुछ झेला है. दलित, मुस्लिम और पिछड़ी जातियां मिल कर देश को नई सरकार दे सकते हैं.

अब देखना ये होगा कि गठबंधन लोकसभा चुनाव से पहले होगा या बाद में? और गठबंधन की ओर से पीएम उम्मीदवार कौन होगा? लखनऊ में बीएसपी कॉर्डिनेटर्स की बैठक में साफ कहा गया कि कार्यकर्ता 'बहन जी' को पीएम बनाने के लिए मेहनत में जुट जाएं.

पीएम वाले बयान तक तो ठीक था लेकिन नेशनल कॉर्डिनेटर जय प्रकाश जोश जोश में राहुल गांधी पर ऐसी बात कह गए जिसने मायावती को सफाई देने पर मजबूर कर दिया.

अन्य खास खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
राहुल गांधी के धरने पर संजय राउत बोले- आज का बाहुबली!
राहुल गांधी के धरने पर संजय राउत बोले- आज का बाहुबली!
महाराष्ट्र: बकरों की कुर्बानी पर रोक, सड़क पर आवारा पशुओं को खाना खिलाने पर भी पाबंदी
महाराष्ट्र: बकरों की कुर्बानी पर रोक, सड़क पर आवारा पशुओं को खाना खिलाने पर भी पाबंदी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget