एक्सप्लोरर

राफेल विवाद: श्रीकांत शर्मा ने राहुल गांधी को बताया झूठ का एटीएम, कहा- जनता बहकावे में नहीं आएगी

तीन राज्यों में पार्टी की हार के बाद राफेल सौदे के मसले पर शुक्रवार को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के एक दिन बाद ऊर्जा मंत्री काफी उग्र तेवरों में दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि ये लोग देश में अराजकता पैदा करना चाहते हैं. लेकिन जनता समझदार है. इनके बहकावे में आने वाली नहीं है.

मथुरा: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को यहां कहा कि राहुल गांधी झूठ का एटीएम हैं. सुप्रीम कोर्ट के ‘‘करारे तमाचे’’ के बावजूद यह झूठ का एटीएम लगातार झूठ बोल रहा है. जहर उगल रहा है. लेकिन जनता समझदार है. वह इनके बहकावे में आने वाली नहीं है. वह गांधी जयंती के अवसर पर बीजेपी द्वारा प्रदेशभर में निकाली गई कमल संदेश पदयात्रा के समापन अवसर पर संवाददाताओं से मुखातिब थे. तीन राज्यों में पार्टी की हार के बाद राफेल सौदे के मसले पर शुक्रवार को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के एक दिन बाद वह काफी उग्र तेवरों में दिखाई दिए.

उन्होंने कहा, ‘‘ये लोग देश में अराजकता पैदा करना चाहते हैं. लेकिन जनता समझदार है. इनके बहकावे में आने वाली नहीं है.’’

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राफेल मामले पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद कांग्रेस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए आज कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि क्वात्रोची और मिशेल जैसे दलालों की दाल ना गलने की वजह से राहुल गांधी और उनकी पार्टी ने इस मुद्दे पर अनर्गल आरोप लगाते हुए देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया.

योगी का यह बयान सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बाद आया था, जिसमें उसने राफेल विमान खरीद मामले की जांच के आदेश देने के आग्रह वाली तमाम याचिकाओं को खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि इस खरीद मामले में किसी भी निजी संस्था को वित्तीय फायदा पहुंचाये जाने के ठोस प्रमाण नहीं हैं.

योगी ने कहा, ‘‘कांग्रेस के शासनकाल में देश के रक्षा सौदों में दलाली होती रही. मिशेल जैसे दलालों को परश्रय देकर देश की सुरक्षा और सम्मान से जिस तरह के खिलवाड़ होते रहे हैं उसी तरह कांग्रेस अब भी खिलवाड़ करती दिखायी दे रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Student Protest Live: रांची में सरकार के साथ वार्ता जारी, 10 छात्र और 4 मंत्री शामिल
Live: रांची में सरकार के साथ वार्ता जारी, 10 छात्र और 4 मंत्री शामिल
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget