एक्सप्लोरर

यूपी: हाईवे पर मिली थी लड़की की लाश, कॉल डिटेल से पुलिस ने खोला हत्या का राज

यूपी की मथुरा पुलिस ने हत्या के एक मामले का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. एक तीसरे आरोपी की तलाश जारी है.

मथुरा: 11 अगस्त को एक लड़की की लाश हाईवे पर मिली थी जिसको गला घोट कर मार दिया गया था. जांच में पता चला कि लाश मथुरा की रहने वाली युवती का था. अब पुलिस ने इस मामले में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में चार दिन पूर्व यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरीर क्षेत्र में मिले युवती के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया. युवती की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी समेत हत्या में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. तीसरा आरोपी कार चालक अभी भी पकड़ से बाहर है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने बताया,"11 अगस्त को सुरीर के माइलस्टोन 91 पर एक युवती की लाश पड़ी मिली थी. वो लड़की मथुरा की रहने वाली थी और दिल्ली में अकेले रहकर नौकरी कर रही थी."

पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल और अन्य सबूतों के आधार पर आगरा के रहने वाले एक शख्स को हिरासत में लिया. पुलिस ने उससे पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ.

पुलिस के अनसार युवकने बताया कि युवती से उसकी तीन साल पुरानी पहचान थी. 2017 में लड़के की शादी हो गई जिससे युवती नाराज थी. हालांकि दोनों के संबंध पहले की तरह ही बने रहे. इस बीच युवती उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी तो दोनों में झगड़े शुरू हो गए.

इस पर युवक ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची. इसमें उसने अपने एक दोस्त को भी मिला लिया. रविवार को मेट्रो के इन्द्रप्रस्थ स्टेशन से ये लोग कार में युवती को आगरा की ओर लेकर चले. ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में दुपट्टे और मोबाइल की चार्जिंग लीड से युवती का गला दबाकर हत्या कर दी और शव मथुरा क्षेत्र में फेंक दिया.

पुलिस ने कॉल डिटेल व अन्य साक्ष्यों के आधार पर शुक्रवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद दूसरे आरोपी को मथुरा के गोवर्धन चौराहे से पकड़ा. पुलिस के अनुसार दोनों ने अपना अपराध कुबूल कर लिया है. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतका की चप्पलें तथा हत्या में प्रयुक्त मोबाइल की डाटा केबल भी बरामद कर लिया. पुलिस अब दिल्ली के सराय काले खां निवासी कार चालक की तलाश कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget