एक्सप्लोरर

वाराणसी: अगर मुझे गाजीपुर से टिकट न मिला तो नहीं लड़ूंगा चुनाव- मनोज सिन्हा

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि वह इस साल होनेवाला लोकसभा चुनाव वह गाजीपुर से लड़ेंगे, यदि गाजीपुर से टिकट नहीं मिला तो चुनाव नहीं लड़ेंगे.

वाराणसी: रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने यहां शुक्रवार को कहा कि वह इस साल होनेवाला लोकसभा चुनाव वह गाजीपुर से लड़ेंगे, यदि गाजीपुर से टिकट नहीं मिला तो चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा, "हम पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में हारे और कांग्रेस जीती है, लेकिन लोकसभा चुनाव की बात अलग है. जनता एक बार फिर पीएम कुर्सी पर नरेंद्र मोदी को बैठाएगी. भाजपा सपा-बसपा गठबंधन से डरी नहीं है."

रेल राज्यमंत्री शुक्रवार को वाराणसी स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. यहां एक सवाल पर उन्होंने कहा कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव में वह गाजीपुर से ही चुनाव लड़ेंगे, यदि गाजीपुर से टिकट नहीं मिला तो चुनाव नहीं लड़ेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी के चुनाव लड़ने के सवाल पर मनोज ने कहा कि यह तय है कि पीएम मोदी के काशी में चुनाव जीतने के बाद पूर्वांचल को जो विकास कार्यों का लाभ मिला है वह आगे भी जारी रहेगा.

मनोज ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विकास के पथ पर देश को आगे लेकर गई है, जिसका परिणाम हुआ कि विश्व में भारतीय अर्थव्यवस्था ने फ्रांस को पीछे छोड़ दिया और 6वें स्थान पर पहुंच गई. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 2019 के चुनाव में भाजपा जीत हासिल करती है तो जल्दी ही इंग्लैंड को पीछे छोड़ विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था बन जाएगी.

हाल ही में तीन राज्यों में मिली हार पर रेल राज्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा हारी नहीं है, बल्कि वहां कांग्रेस जीत गई है. उन्होंने कहा कि लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में अंतर होता है. जनता ने मन बना लिया है कि एक बार फिर पीएम की कुर्सी पर नरेंद्र मोदी को ही सौंपेंगे.

सपा-बसपा गठबंधन पर मनोज सिन्हा ने कहा कि पूर्व के उदाहरणों को देख लें तो पता चल जाएगा कि इस बार भी गठबंधन का फेल होना तय है. उन्होंने कहा कि बंगाल की दीदी हों या फिर यूपी की बहन हों, सभी जानते हैं कि चुनाव बाद ये लोग किस प्रकार अपनी तलवारें खींच लेते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में LLB छात्र ने 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पिता के बाद मां का था इकलौता चिराग
ग्रेटर नोएडा में LLB छात्र ने 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पिता के बाद मां का था इकलौता चिराग
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'कितने पेपर लीक हुए, अभी तक किसे हुई सजा?' स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच सपा सांसद राम गोपाल यादव के तीखे सवाल
'कितने पेपर लीक हुए, अभी तक किसे हुई सजा?' स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच राम गोपाल यादव के तीखे सवाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget