एक्सप्लोरर

बरेली: दबंगों ने छत पर टहल रहे युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बरेली में कुछ दबंगों ने कटरा इलाके में अचानक अंधाधुंध फायरिंग की. इस पूरे घटनाक्रम में सचिन नाम का युवक का गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं घायल युवक के परिजनों का कहना है कि सचिन की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी.

बरेली. बरेली में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला बारादरी थाना क्षेत्र के कटरा चांद खां इलाके का है. यहां पर आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इसी दौरान दबंगों ने एक युवक को भी गोली मार दी. गंभीर हालत के बाद घायल सचिन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी और डीआईजी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया.

अस्पताल के अंदर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. उनका कहना है कि ''हमारे भाई सचिन का किसी से कोई विवाद नहीं था न जाने क्यों कुछ लोगों ने आज उनको गोली मार दी''. हालांकि परिजन अपने पड़ोसी कॉलोनी के कुछ लोगों पर संदेह जरूर जता रहे हैं. घायल युवक के भाई का कहना है कि खाना खाने के बाद हमारा भाई छत पर घूम रहा था तभी बाहर कुछ पटाखे जैसी आवाज आने लगी हमने जैसे ही बाहर निकल कर देखा तो कुछ लोग अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे. उसी दौरान हमारा भाई भी छत पर खड़ा हुआ था. उन्होंने आवाज लगाकर उसे गोली मार दी. इतना ही नहीं जैसी हमारी भाभी भी बाहर की तरफ दौड़े तो दबंगों ने उन पर भी फायर झोंक दिया. इस घटना में भाभी को भी मामूली चोटें आई हैं.

किसी से कोई दुश्मनी नहीं

घायल युवक के परिजनों का यह भी कहना है कि सचिन बेहद साधारण सा युवक था. वह बरेली के ही प्राइवेट मॉल में नौकरी करता था. लॉक डाउन के चलते मॉल बंद चल रहा था जिस वजह से सचिन आजकल घर पर ही रह रहा था. घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. उधर पुलिस घटना का जल्द खुलासा करने की बात कह रही है.

उधर घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी का कहना है कि बारादरी थाना क्षेत्र में कुछ लोग बाइक पर आए थे और सचिन नामक युवक को गोली मार कर चले गए. फिलहाल स्थानीय लोगों ने कुछ लोगों को चिन्हित किया है. उनकी जानकारी की जा रही है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई हैं जो संभावित स्थानों पर दबिश देकर वारदात का जल्द खुलासा करेंगी.

ये भी पढ़ें

साइबर अपराध को रेकने के लिए बरेली में खुला रेंज का पहला साइबर क्राइम थाना, स्पेशल टीम रखेगी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता
IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता
2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget