एक्सप्लोरर

'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' को बनाए जन आंदोलन: योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतर्राष्ट्रीय योद दिवस को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि तमाम फायदों की वजह से दुनिया योग की इस प्राचीन भारतीय विधा के पीछे भाग रही है.

पीएम मोदी भी होंगे आयोजन में शामिल

योगी ने गोरक्षपीठ में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि जब आने वाले 21 जून को देश के अलग-अलग क्षेत्रों में करोड़ों लोग योग के साथ खुद को जोड़ेंगे उस वक्त दुनिया के करीब 200 देश भी भारत की इस योग परंपरा से जुड़ते दिखाई देंगे. इस साल यह यूपी के लिए विशेष सौभाग्य का अवसर है कि खुद प्रधानमंत्री मोदी योग दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सहभागी बन रहे हैं.

योग दिवस को दें जनआंदोलन का रूप: योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग दिवस के अवसर पर हम इसे एक जन आंदोलन का रूप दें. दुनिया के करीब 200 देश जब भारत की इस सनातनी परम्परा के साथ एक बार में खुद को सम्बद्ध करते हुए दिखायी देंगे, तब भारत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 125 करोड़ की आबादी भी योग के साथ झूमती दिखायी दे, हमें ऐसा जन आंदोलन देश में खड़ा करने की तैयारी करनी चाहिये.

योग भारत की ऋषि परंपरा का प्रसाद है: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग दिवस के अवसर पर देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ऐसे शिविर आयोजित होंगे. जिला प्रशासन सहयोग करेगा. प्रदेश सरकार इसमें भरपूर सहयोग करेगी. उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन विधा है और यह यहां की ऋषि परंपरा का प्रसाद है. योग के महत्व को वेदों से लेकर तमाम प्राचीन ग्रंथों में भी स्वीकार किया गया है. योग की इस विधा को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है. भारत की सनातन संस्कृति के प्रति अनुराग रखने वाले हर व्यक्ति को प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करना चाहिए.

योग दुनिया को भारत की देने है: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की योग दुनिया को भारत की देन है और आज दुनिया योग की इस प्राचीन भारतीय विधा के पीछे भाग रही है क्योंकि उसे मालूम है कि इसके भौतिक और आध्यात्मिक लाभ हैं . हम सबको भारत की इस प्राचीन परंपरा के साथ खुद को जोड़ने का प्रयास करना चाहिए . यह अवसर है जब हम दुनिया के सामने इस ऋषि प्रसाद को ले जाकर कह सकते हैं कि भारत ने जिस आध्यात्मिक नेतृत्व की बात कही थी वह कोई कोरा आश्वासन नहीं था.

'योग भारत के आध्यात्म की गहराइयों में डुबकी लगाने का अवसर'

इसके साथ ही योदी आदित्यनाथ ने कहा कि योग भारत के आध्यात्म की गहराइयों में डुबकी लगाने का अवसर है इससे चराचर ब्रहमांड के कल्याण का मार्ग मिलेगा. योग के माध्यम से उन स्थितियों को प्राप्त किया जा सकता है जो सामान्यत: असंभव दिखाई देती हैं. आध्यात्म की ऊंचाईयां प्राप्त करने के लिए योग के आधार को मजबूत करना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget