एक्सप्लोरर

महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने वाजपेयी पर किया फेसबुक कमेंट, असमाजिक तत्वों ने की पिटाई

हमलावरों का आरोप था कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ प्रोफेसर ने अभद्र शब्दों का प्रयोग किया और सोशल मिडिया पर लिखा है. जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई.

मोतिहारी:  महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर संजय कुमार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर फेसबुक पर किए गए पोस्ट पर कमेंट करना महंगा पड़ गया. फेसबुक पर किए गए पोस्ट को बहाना बनाकर असमाजिक तत्वों ने प्रोफेसर की शुक्रवार को जमकर पिटाई कर दी और पेट्रोल छीड़कर आग लगाने का कथित प्रयास किया. घटना शुक्ररवार दोपहर बाद करीब तीन बजे की है. मोतिहारी नगर के आजादनगर मोहल्ला में महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के समाज शास्त्र के सहायक प्रोफेसर संजय कुमार के घर पर असमाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया.
वाजपेयी के खिलाफ प्रोफेसर ने  किया अभद्र शब्दों का प्रयोग -हमलावर
हमलावरों का आरोप था कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ प्रोफेसर ने अभद्र शब्दों का प्रयोग किया और सोशल मिडिया पर लिखा है. जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई. जिसके बाद असमाजिक तत्वों ने प्रोफेसर पर हमला बोल दिया. प्रोफेसर को घायल स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पीड़ित प्रोफेसर ने कहा कि फेसबुक पर उन्होंने कुछ भी असंसदीय शब्द का प्रयोग नहीं किया. हमलावर विश्वविद्यालय के कुलपति के गुर्गे हैं. जिन्हें कुलपति ने रैगिंग कमेटी में शामिल कर रखा है. प्रोफेसर पर हमला करने के खिलाफ छात्र आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने आगजनी कर सड़क को घंटो जाम रखा. आरजेडी नेताओं ने आरोप लगाया कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय बीजेपी का कार्यालय बन गया है और बीजेपी नेताओं के इशारे पर पुलिस पीड़ित प्रोफेसर के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही है.
तेज प्रताप यादव के निशाने पर नीतीश सरकार
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने इस मामले को लेकर बिहार की नीतीश सरकार को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'सुशासन वाली सरकार में दंगाइयों का खुब बोलबाला है. पहले एक मंत्री के दंगाई बेटे का कारनामा तो देखा हीं, अब मोतिहारी में ABVP कार्यकर्ताओं का मनोबल देखिए,दिनदहाड़े सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को भगा-भगा के पिट दिया. सुशासन अभी गहरी नींद में है,खबरदार जो किसी ने DISTURB किया.
 आप नेता संजय सिंह ने भी उठाया नीतीश सरकार पर सवाल
प्रोफेसर की पिटाई की आम आदमी पार्टी ने भी निंदा की है. आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, ''बिहार के महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर संजय कुमार को दिनदहाड़े गुंडों ने पीट-पीटकर और जलाकर मारने की कोशिश करी! उनके साथी प्रोफेसरों के मुताबिक यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर अरविंद अग्रवाल के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया है! सुशासन या दुशासन?''
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में गर्मी की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ीं, 22 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल
जम्मू-कश्मीर में गर्मी की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ीं, 22 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
यूपी: लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच
लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच
कैलाश हिल्स रेप-मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल, कोर्ट ने लिया संज्ञान; 1 अगस्त को होगी सुनवाई
कैलाश हिल्स रेप-मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल, कोर्ट ने लिया संज्ञान; 1 अगस्त को होगी सुनवाई

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget