एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: महाराष्ट्र में एक दिन में गई रिकॉर्ड 178 लोगों की जान, कुल मामले एक लाख 10 हज़ार के पार

सोमवार को 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के 1066 मरीज़ों की पुष्टि हुई, जबकि 58 लोगों की मौत हो गई. बीएमसी के मुताबिक मुंबई में कोरोना वायरस के कुल मामले 59,201 तक पहुंच गए हैं.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सोमवार को 24 घंटे के दौरान 178 लोग कोरोना वायरस के कारण अपनी जान गंवा बैठे. राज्य में किसी एक दिन में हुई मौतों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है. इसके साथ ही बीते रोज़ 2,786 नए संक्रमित मरीज़ भी सामने आए. महाराष्ट्र में अब कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 1,10,744 तक पहुंच गई है, हालांकि 56,049 मरीज़ ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक 4,128 लोगों की मौत हुई है.

मुंबई में हज़ार से ज्यादा पॉजिटिव केस आए सोमवार को 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के 1066 मरीज़ों की पुष्टि हुई, जबकि 58 लोगों की मौत हो गई. बीएमसी के मुताबिक मुंबई में कोरोना वायरस के कुल मामले 59,201 तक पहुंच गए हैं, जिनमें से 30,125 मरीज़ ठीक या डिस्चार्ज हो चुके हैं. अभी शहर में 26,828 एक्टिव केस हैं और मरने वालों का आंकड़ा 2,248 तक जा पहुंचा है.

रिकवरी रेट 47 फीसदी से ज्यादा महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को बताया कि राज्य में रिकवरी रेट (मरीज़ के ठीक होने की दर) 47.2 फीसदी हो गई है. 15 जून को ही 5071 लोग ठीक हुए. राजेश टोपे के मुताबिक राज्य में 56,049 मरीज़ ठीक हुए हैं.

72 घंटों में 227 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव महाराष्ट्र में पिछले 72 घंटे के दौरान 227 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए. फिलहाल राज्य में 1388 पुलिसवाले कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 40 की मौत हुई है.

धारावी में 25 नए मामले पिछले 24 घंटे के दौरान धारावी के इलाके में 25 नए कोरोना के मरीज़ मिले. इसके साथ ही धारावी से मिलने वाले कोरोना के मरीज़ों की कुल संख्या 2068 तक पहुंच गई है. बीएमसी के मुताबिक इलका में अब तक 77 लोगों की जान कोरोना वायरस की वजह से गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget