एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: बीजेपी में टिकट के लिए नेता पुत्रों की बड़ी जमात, सीएम शिवराज का नाम भी शामिल

इस बार के चुनाव में सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय चौहान भी सक्रिय हैं. हालांकि, उनकी उम्र अभी चुनाव लड़ने में आड़े आ रही है.

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी में इस बार विधायक और मंत्री पुत्रों की बड़ी जमात है. ये टिकट के लिए कतार में हैं. इस लिस्ट में शिवराज सरकार के बड़े-बड़े मंत्रियों के नाम शामिल हैं और खुद सीएम शिवराज का नाम भी इसमें आ रहा है. भोपाल में बीजेपी दफ्तर के बाहर इसे लेकर पार्टी नेताओं के बेटों के समर्थक लगातार नारेबाजी करते रहते हैं.

ये रही लिस्ट बीजेपी के नेता पुत्र जो इस बार टिकट के लिए कतार में हैं उनमें पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय, वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार के बेटे मुदित शेजवार, वित्त मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया, पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर, पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक और सीएम शिवराज की पत्नी साधना सिंह के भी विदिशा से चुनाव लड़ने की चर्चा है.

बता दें कि इस बार के चुनाव में सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय चौहान भी सक्रिय हैं. हालांकि, उनकी उम्र अभी चुनाव लड़ने में आड़े आ रही है. जाहिर है कि लिस्ट लंबी है लिहाजा अब कांग्रेस, बीजेपी से राजनीति में वंशवाद के मुद्दे पर सवाल कर रही है.

कांग्रेस इसलिए भी हमलावर है क्योंकि बीजेपी अक्सर कांग्रेस को गांधी परिवार के चलते परिवारवाद को बढ़ावा देने के लिए कोसती रहती है. लेकिन आरोप जब अपने ऊपर लगने लगे तो बीजेपी उल्टा सवाल कर रही है कि नेता का बेटा होना कोई अपराध है क्या? बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने भी गोलमोल जवाब दिया.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: अजीत जोगी की पार्टी ने कांग्रेस के दो निलंबित विधायकों को दी टिकट

सिर्फ मौजूदा मंत्री और मुख्यमंत्री ही नहीं इनके अलावा बीजेपी के कई बुजुर्ग हो चुके विधायक भी टिकट कटता देख अब अपने बेटे को आगे बढ़ा रहे हैं. वजह ये कि 15 सालों से सत्ता पर काबिज बीजेपी एंटी इनकंबेंसी की लहर को कम करने के लिए मौजूदा विधायकों के टिकट काटने के फॉर्मूले पर आगे बढ़ रही है.

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस की दो टूक, 'गुमराह करने वाली जानकारी न फैलाएं'
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस की दो टूक, 'गुमराह करने वाली जानकारी न फैलाएं'
CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के जल्दी बंद करने वाले आदेश पर भड़के RJD सांसद मनोज झा, 'अगर इस…'
CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के जल्दी बंद करने वाले आदेश पर भड़के RJD सांसद मनोज झा, 'अगर इस…'
Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
Jehanabad News: जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget