एक्सप्लोरर

भोपालः कमलनाथ ने RSS दफ्तर को फिर से सुरक्षा देने के निर्देश दिए, दिग्विजय ने उठाया था सवाल

कमलनाथ ने कहा, आरएसएस से भले हमारे वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, आरएसएस भले हमारा विरोध करता रहा हो लेकिन मैं उनके कार्यालय से सुरक्षा हटाए जाने का पक्षधर नहीं हूं.

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित आरएसएस के दफ्तर से सुरक्षा हटाने से हुए विवाद के बाद सीएम कमलनाथ ने संघ के कार्यालय को फिर से सुरक्षा देने के निर्देश दिए हैं. आरएसएस के दफ्तर से सुरक्षा हटाने के बाद राज्य का सियासी पारा चढ़ गया था. सरकार के इस फैसले से कांग्रेस के अंदर ही खींचतान दिखाई देने लगी थी. इसे लेकर दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री पर सवाल उठाए थे. दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर संघ कार्यालय की सुरक्षा बहाल करने की अपील भी की थी.

अब सीएम कमलनाथ ने इसे लेकर सफाई दी है. सीएम ने आरएसएस दफ्तर को फिर से सुरक्षा देने के निर्देश भी दिए हैं. कमलनाथ ने कहा, मुझे आरएसएस के भोपाल स्थित कार्यालय से चुनाव आयोग में की गयी एक शिकायत के चलते व चुनावी कार्य में फ़ोर्स की आवश्यकता होने के कारण सुरक्षा हटा लेने की जानकारी मिली. कुल छह स्थानों पर से सुरक्षा व्यवस्था हटायी गयी. मैंने अधिकारियों को तुरंत ही निर्देश दिये है कि आरएसएस कार्यालय पर फिर से सुरक्षा व्यवस्था की जाये.

पिछले 15 सालों में बीजेपी कार्यालय पर सुरक्षा बल तैनात रहे- कमलनाथ सीएम ने कहा कि आरएसएस से भले हमारे वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, आरएसएस भले हमारा विरोध करता रहा हो लेकिन मैं उनके कार्यालय से सुरक्षा हटाए जाने का पक्षधर नहीं हूं. मैं इस तह में भी नहीं जाना चाहता हूं कि पिछले 15 सालों में बीजेपी कार्यालय पर सुरक्षा बल तैनात रहे. वही कांग्रेस कार्यालय को बीजेपी सरकार में कोई सुरक्षा में नहीं प्रदान की गयी.

कमलनाथ ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद भी हमने बीजेपी कार्यालय को दी जा रही सुरक्षा व्यवस्था को जारी रखा. हमने बीजेपी की तरह दोहरा आचरण नहीं रखा. भले आरएसएस कार्यालय के ज़िम्मेदार लोग कह रहे हैं कि हमने सुरक्षा नहीं मांगी. लेकिन मैं इस तरह की राजनीति में विश्वास शुरू से नहीं करता हूं और न इस तरह के विषय को राजनीति का केन्द्र बनाना चाहता हूं.

बीजेपी नेताओं को सुरक्षा की मांग वाला पत्र प्रशासन को सौंपना चाहिये- कमलनाथ मध्य प्रदेश के सीएम ने यह भी कहा कि जो बीजेपी नेता इस मामले पर हो हल्ला मचा रहे हैं, हमले की आशंका जता रहे हैं, सुरक्षा की आवश्यकता बात रहे हैं उन्हें विधिवत प्रक्रिया का पालन कर सुरक्षा की मांग वाला पत्र तुरंत प्रशासन को सौंपना चाहिये. उन्होंने कहा, सुरक्षा मांगना भी नहीं और हटना भी नहीं चाहिये, यह दोनों बातें समझ से परे हैं. फिर भी मैं आरएसएस कार्यालय को फिर से सुरक्षा देने का निर्देश जारी कर रहा हूं.

दरअसल, सोमवार रात कमलनाथ सरकार ने आरएसएस ऑफिस से सुरक्षा हटाने का आदेश जारी किया था. आरएसएस का यह दफ्तर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का केंद्र है. आरएसएस की मध्य प्रांत की महत्वपूर्ण बैठकें यहां होती हैं. संघ से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण लोग इस कार्यालय में पहुंचते हैं. इस कार्यालय में बीजेपी के कई बड़े नेताओं का आना-जाना लगा रहता है.

हार्दिक पटेल को राहत नहीं, चुनाव लड़ने की अर्जी पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget