एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में हुआ शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, 20 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

कांग्रेस से बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे. सिंधिया खेमे के कुल 12 विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिली.

भोपाल: मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार आज हो गया है. राज्य की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाई. कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें 20 कैबिनेट मंत्री और 8 राज्य मंत्री शामिल हैं. इनमें गोपाल भार्गव, विजय शाह, यशोधरा राजे सिंधिया समेत कई बड़े नेता शामिल हैं.

दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक छह मंत्रियों समेत 22 विधायकों के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद 20 मार्च को कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा था और 15 महीने पुरानी कांग्रेस सरकार गिर गई थी. शिवराज चौहान ने इस साल 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के दौरान करीब एक महीने तक उन्होंने अकेले ही सरकार चलाई थी.

ये नेता बने कैबिनेट मंत्री

कैबिनेट मंत्री के तौर पर गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहू लाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेन्द्र सिंह, एदल सिंह कंसाना, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओम प्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद भदौरिया, मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग, राज्यवर्धन सिह दत्तीगांव ने शपथ ली.

इन नेताओं ने राज्य मंत्री के तौर पर ली शपथ

वहीं राज्यमंत्री के रूप में भारत सिंह कुशवाहा, इंदर सिंह परमार, रामखिलावन पटेल, राम किशोर कांवरे, बृजेन्द्र सिंह यादव, गिर्राज दंडोतिया, सुरेश धाकड और ओ पी एस भदौरिया को शपथ दिलाई गई.

राज्य में कुल मंत्रियों की संख्या 33 हो गई

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मौजूद रहे. राज्य मंत्रिमंडल में 28 सदस्यों के शपथ लेने से कुल मंत्रियों की संख्या 33 हो गई है. राज्य के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बुधवार की देर रात तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के निवास पर प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा व महामंत्री सुहास भगत की बैठक चली. इस बैठक में राष्टीय नेतृत्व से भेजी गई संभावित मंत्रियों के नामों सहित अन्य नामों पर मंथन चला. उसके बाद नामों को अंतिम रूप दे दिया गया.

24 सीटों पर होने हैं उपचुनाव

मध्य प्रदेश बीजेपी के सामने बडा संकट यही है कि उसके पास पुराने विधायकों की बड़ी फौज है मगर आने वाले दिनों में 24 सीटों पर उपचुनाव होने हैं. इसलिये पार्टी का फोकस उन जगहों के लोगों को चुनाव के दौरान मजबूत करने का है. इसी कड़ी में सिंधिया के साथ आये मंत्रियों और विधायकों को मंत्री पद से नावाजा गया.

ये भी पढ़ें-

जानिए- लोधी एस्टेट स्थित बंगले के लिए कितना किराया दे रही हैं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: सरकारी स्कूलों को गोद लें, भूमिहीन विद्यालयों के लिए भी अच्छी खबर
बिहार: सरकारी स्कूलों को गोद लें, भूमिहीन विद्यालयों के लिए भी अच्छी खबर
Jharkhand Vidhan Sabha March Live: विधानसभा का घेराव कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार भी
रांची मार्च Live: विधानसभा का घेराव कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार भी
CM योगी बोले- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमिट गाथा का नाम है तिरंगा
CM योगी बोले- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमिट गाथा का नाम है तिरंगा
झारखंड सरकार के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज, विधानसभा की ओर जा रहे थे स्टूडेंट्स
झारखंड सरकार के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज, विधानसभा की ओर जा रहे थे स्टूडेंट्स

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget