एक्सप्लोरर

जानिए- लोधी एस्टेट स्थित बंगले के लिए कितना किराया दे रही हैं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी को साल 1997 में लोधी रोड स्थित बंगला अलॉट किया गया था. तब उनके पास SPG सुरक्षा थी, लेकिन Z प्लस सुरक्षा में बंगला नहीं मिलता है.

नई दिल्ली: कोरोना संकट और चीन से तनातनी के बीच बीजेपी और कांग्रेस के बीच में चल रही राजनीतिक लड़ाई और भी तेज हो गई है. केंद्र सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगला छोड़ने का नोटिस थमा दिया है. सूत्रों के मुताबिक, वह निर्धारित समय के भीतर आवास खाली कर देंगी. प्रियंका को ये बंगला 21 फरवरी, 1997 में अलॉट किया गया था. प्रियंका इस बंगले के लिए 37 हजार रुपये प्रति महीने का किराया दे रही हैं.

प्रियंका को एसपीजी सिक्योरिटी मिली हुई थी इसलिए ये बंगला मिला हुआ था. लेकिन उनको मिली एसपीजी सिक्योरिटी पहले ही हटाई जा चुकी है. साल 2000 में ये नियम बना था कि अगर एसपीजी सुरक्षा नहीं है, तो उसे सरकारी बंगला नहीं दिया जाएगा.

सरकार ने आदेश में क्या कहा सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि गृह मंत्रालय ने 30 जून के अपने पत्र में सूचित किया है कि प्रियंका गांधी को सीआरपीएफ कवर के साथ 'जेड प्लस' सुरक्षा अखिल भारतीय स्तर पर मुहैया कराई गई है, जिसमें सरकारी आवास के आवंटन या उसे बरकरार रखने का कोई प्रावधान नहीं है. इसके मद्देनजर वह किसी सरकारी आवास की हकदार नहीं हैं और उनके आवंटन को डायरेक्टोरेट ऑफ एस्टेट ने एक महीने के अंदर आवास खाली करने के निर्देश के साथ एक जुलाई, 2020 को रद्द कर दिया है.

आदेश पर भड़की कांग्रेस कांग्रेस ने सरकार के इस आदेश को नफरत और बदले की राजनीति करार दिया है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार बदले की भावना में अंधी हो गई है. रणदीप सुरजेवाला ने एक वीडियो मैसेज जारी करते हुए कहा, ''यूपी में प्रियंका जी की राजनीतिक सक्रियता से हतोत्साहित मोदी सरकार ने घर खाली करने का नोटिस जारी कर दिया. इस तरह के कुंठित प्रयास हमें दुखी नहीं करेंगे.''

वहीं बिहार कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बदले की कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह तानाशाही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने सरकार के इस आदेश पर भड़कते हुए कहा कि प्रियंका गांधी की कार्यशैली से विचलित होकर नरेंद्र मोदी सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है.

ये भी पढ़ें- अब इंदिरा गांधी की मामी के घर में रहेंगी प्रियंका गांधी प्रियंका गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस, सुरजेवाला बोले- मोदी सरकार बदले की भावना में अंधी हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, चुनिंदा हिस्सों को दिखाने से भ्रम फैलने की शिकायत पर दिया आदेश
अदालती कार्यवाही की Video रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, चुनिंदा हिस्सों पर भ्रम फैलने की शिकायत के बाद आदेश
रेलवे प्रोजेक्ट्स से लेकर केमिकल सेक्टर तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर
रेलवे प्रोजेक्ट्स से लेकर केमिकल सेक्टर तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget