एक्सप्लोरर

कोरोना पर 10 बड़ी बातें: गोवा आज से पर्यटकों के लिए खोला गया, दिल्ली में लागू पाबंदियां 31 जुलाई तक रहेगीं जारी

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता में कोरोना वायरस से मरे एक बुजुर्ग मरीज को दफनाने के लिए अधिकारियों की ओर से कोई मदद नहीं मिलने पर परिवार को उनका शव कम से कम 48 घंटे तक फ्रीजर में रखना पड़ा.

नई दिल्लीः भारत में कोरोना संक्रमण की कुल संख्या 6 लाख के पार हो गई. आज लगातार छठे दिन कोरोना के 18 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. मरीजों के ठीक होने की दर 60 प्रतिशत है. कोरोना ने सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र में बरपाया है, जहां दो लाख के करीब मामले सामने आ चुके हैं और वायरस की चपेट में आकर करीब आठ हजार लोगों की मौत हो चुकी है. यहां आपको बताते हैं, कोरोना पर देश में 10 बड़ी अपडेट.

  1. दिल्ली सरकार ने आदेश जारी कर कोरोना वायरस की महामारी के चलते लागू पाबंदियों को 31 जुलाई तक पूर्व की तरह लागू रखने का फैसला किया. आदेश में कहा गया है कि रात्रि कर्फ्यू अब रात दस बजे से सुबह पांच तक प्रभावी रहेगा जो कि पहले रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लागू था.
  2. गोवा आज से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. अब पर्यटकों को गोवा आने की अनुमति नहीं लेनी होगी. राज्य के 250 होटलों को खोलने की अनुमति भी दी गई है. आने वाले पर्यटक इन होटलों में ठहर सकेंगे.
  3. कोविड-19 के प्रकोप के कारण रूस में लम्बे समय से फंसे 143 भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी हुई है. स्थानीय हवाई अड्डे में इन यात्रियों की स्क्रीनिंग की गयी और उनके सामान को संक्रमणमुक्त किया गया.
  4. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता में कोरोना वायरस से मरे एक बुजुर्ग मरीज को दफनाने के लिए अधिकारियों की ओर से कोई मदद नहीं मिलने पर परिवार को उनका शव कम से कम 48 घंटे तक फ्रीजर में रखना पड़ा. सांस में तकलीफ से जूझ रहे 71 साल के इस व्यक्ति की उसके घर में सोमवार को मृत्यु हो गयी थी.
  5. कोरोना के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने राज्य बोर्ड की लंबित कक्षा 12 वीं की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की. स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण कला, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग में लंबित 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करना संभव नहीं है.
  6. अनलॉक-2.0 के बीच कर्नाटक में केंद्र और राज्य सरकार के सभी प्रशिक्षण संस्थान 15 जुलाई से खुल जाएंगे. मुख्य सचिव टी.एम. विजय भास्कर ने कहा, "केंद्र और राज्य सरकार के सभी प्रशिक्षण संस्थानों के 15 जुलाई से संचालन की अनुमति दे दी गई है."
  7. भारत का बैंकिंग सेक्टर कोरोना महामारी के कारण पूंजी की कमी का सामना कर सकता है. फिच रेटिंग्स के अनुसार, भारतीय बैंकों को कम से कम 15 अरब डॉलर की नई पूंजी की जरूरत पड़ सकती है.
  8. मध्यप्रदेश को कोरोना सहित अन्य रोगों से मुक्त बनाने के मकसद से 'किल कोरोना' अभियान शरू किया गया है. यह अभियान 15 दिन तक चलेगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को इस अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेशवासियों से मिलकर जंग लड़ने का आह्वान किया.
  9. कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के लक्षण वाले 52 साल के एक व्यक्ति का इलाज करने से मना करने पर शहर के 9 निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किया है, क्योंकि इलाज नहीं होने से संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई.
  10. सतपाल महाराज की बहू और स्टार प्लस के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की मशहूर टीवी एक्ट्रेस मोहना कुमारी सिंह हाल ही में कोरोना संक्रमित पाई गई थी. वहीं अब उनके भाई दिव्यराज सिंह को कोरोना हो गया है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, तूफान की वजह से प्रभावित होंगे कई राज्य - पूरा अपडेट
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, तूफान की वजह से प्रभावित होंगे कई राज्य - पूरा अपडेट
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया काम
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
Diwali Home Painting: दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
Embed widget