एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: बीजेपी की खस्ता हालत से चिंता में RSS, कट सकते हैं 70 से ज्यादा विधायकों के टिकट

आरएसएस ने अमित शाह और सीएम शिवराज को बता दिया है कि एमपी में 15 साल पुरानी शिवराज सरकार के विधायकों के खिलाफ नाराजगी है इसलिए करीब 70 विधायकों के टिकट काटे जाएं.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में बीजेपी की खस्ता हालत ने आरएसएस को चिंता में डाल दिया है. संघ के सर्वे और फीडबैक से शिवराज सरकार और बीजेपी संगठन को अवगत करा दिया गया है. अब संघ ने 70 से ज्यादा विधायकों के टिकट बदलने और चुनाव के दौरान बूथ पर तैनात रहने का भरोसा बीजेपी को दिलाया है.

भोपाल की अरेरा कालोनी में बना घर अब मध्य प्रदेश की राजनीति का नया केंद्र है. यह केंद्र आरएसएस का मुख्यालय 'समिधा' है जहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भोपाल दौरे के दौरान तीन घंटे तक रुके रहे. बताया जा रहा है कि संघ के नेताओं ने अमित शाह को शिवराज सरकार का जो फीडबैक दिया उससे पार्टी आलाकमान चिंता में पड़ गए हैं. अब आरएसएस से बीजेपी ने मदद की गुहार की है.

आरएसएस ने अमित शाह और सीएम शिवराज को बता दिया है कि एमपी में 15 साल पुरानी शिवराज सरकार के विधायकों के खिलाफ नाराजगी है इसलिए करीब 70 विधायकों के टिकट काटे जाएं. साथ ही एससी-एसटी एक्ट के बाद जो आंदोलन भड़का उसे भी सरकार ठीक से नियंत्रित नहीं कर सकी. इससे भी सरकार के खिलाफ सवर्णों में नाराजगी उभरी है. इसके अलावा संघ ने ये भी बताया कि सीएम शिवराज की लोकप्रियता भी घटी है. इसलिए संघ ने बीजेपी की मदद करने का फैसला किया है.

वैसे संघ बीजेपी की चुनावों में पहले भी मदद करते आया है मगर इस बार बीजेपी पिछले दो चुनावों के मुकाबले ज्यादा मुश्किल हालात में है इसलिए संघ के कार्यकर्ता इस बार सर्वे प्रचार और बूथ तक की जिम्मेदारी उठाने को तैयार हैं. संघ से आ रही खबरों के मुताबिक इस बार स्वयंसेवक प्रचार से लेकर बूथ स्तर तक भी जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं. हर बूथ पर दो स्वयंसेवकों की तैनाती का फैसला संघ ने किया है.

यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली आखिरी सांस

हांलाकि, बीजेपी के नेता आज भी संघ की मदद को खुलेआम स्वीकार नहीं कर रहे हैं. मगर वो मान रहे हैं कि संघ से बीजेपी का गहरा जुडाव है. एमपी में विधानसभा चुनाव अभी डेढ महीने दूर हैं और बीजेपी के नेता मान रहे हैं कि एंटी इंकबेंसी से निपटने के लिए विधायकों के टिकट कटेंगे मगर ये संघ के कहने पर हो रहा है ऐसा नहीं है. मगर संघ ने पिछले सालों में शिवराज सरकार में जमकर दखल दिया है. ऐसे में संघ के कार्यकर्ता भी नहीं चाहेंगे कि शिवराज सरकार की छुटटी हो.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान में फिर तनाव बढ़ने पर जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला, 'शुरू से ही गैर-कानूनी...'
US-ईरान में फिर तनाव बढ़ने पर जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला, 'शुरू से ही गैर-कानूनी...'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget