एक्सप्लोरर

सिंधिया VS कमलनाथ: एग्जिट पोल के मुताबिक हुए नतीजे तो MP में किसके हाथ होगी कांग्रेस की कमान?

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की स्थिति में मुख्यमंत्री कौन होगा इस सवाल पर दोनों नेताओं ने पूरे चुनाव कैंपेन के दौरान चुप्पी साधे रखी. किसी भी मौके पर अपने पत्ते नहीं खोले, न अपनी महत्वाकांक्षा का सार्वजनिक तौर पर किसी रूप में इजहार किया.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे कांग्रेस को राहत देने वाले हैं. हालांकि अभी सिर्फ ये अनुमान हैं कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बना सकती है. लेकिन 11 दिसंबर को सचमुच ऐसा हुआ तो फिर कांग्रेस मुख्यमंत्री किसे बनाएगी. क्या कमलनाथ का बरसों पुराना सपना पूरा होगा या ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथ में कमान होगी?

मध्य प्रदेश में दोनों ही कांग्रेस के बड़े चेहरे हैं. दोनों कद्दावर नेता भी हैं. एक के पास अनुभव है तो दूसरे के पास जोश. एक रणनीति और राजनीतिक प्रबंधन के मास्टर, दूसरे भीड़ खींचने के माहिर. लेकिन मध्य प्रदेश के चुनावी रण में दोनों दिग्गजों में अब रेस इसकी है कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री कौन होगा?

ये सवाल इसलिए भी उठ रहा है क्योंकि कमलनाथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं. जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव अभियान समिति के मुखिया. यानी इस बार के चुनावी समर में इन दोनों नेताओं पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी. दोनों की अगुआई में कांग्रेस ने ये चुनाव अभी नहीं तो कभी नहीं के अंदाज में लड़ा भी. अब नतीजों का इंतज़ार है.

कांग्रेस पार्टी की रही ये रणनीति चुनाव अभियान समिति की कमान जरूर सिंधिया के हाथ में रही, लेकिन चुनाव शुरू होने से पहले ही कमलनाथ सीएम पद के लिए कांग्रेस के एक बड़े दावेदार के तौर पर देखे जा रहे थे. कमलनाथ बनाम सिंधिया के बीच की ये रेस कहीं चुनाव कैंपेन पर पानी न फेर दे, इसलिए शुरुआत में ही दोनों नेताओं का एक साथ फोटो सेशन करवाया गया. मगर चुनाव के दौरान कमलनाथ भावी सीएम के तौर पर कैंपेन को लीड करते दिखे.

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की स्थिति में मुख्यमंत्री कौन होगा इस सवाल पर दोनों नेताओं ने पूरे चुनाव कैंपेन के दौरान चुप्पी साधे रखी. किसी भी मौके पर अपने पत्ते नहीं खोले, न अपनी महत्वाकांक्षा का सार्वजनिक तौर पर किसी रूप में इजहार किया. एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में तो कमलनाथ इस सवाल का सीधा जवाब देने से बचते रहे. कमलनाथ ने सब कुछ पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के ऊपर छोड़ दिया.

चुनाव से 6 महीने पहले कमलनाथ बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लेकिन वो राहुल गांधी ही हैं, जिन्होंने चुनाव से करीब 6 महीने पहले कमलनाथ को मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया. कमलनाथ ने मई 2018 में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभाली. इसके बाद उन्होंने एमपी में कांग्रेस के तेवर ही बदल दिए. राहुल गांधी का वो फैसला कमलनाथ की सीएम पद पर दावेदारी का एक बड़ा संकेत भी माना गया.

कमलनाथ की दावेदारी की राह में हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया लेकिन कमलनाथ की दावेदारी की राह में ज्योतिरादित्य सिंधिया खड़े हैं जिनकी जुगलबंदी से कांग्रेस मध्य प्रदेश में लड़ने और जीतने की स्थिति में आ खड़ी हुई. मध्य प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से 4 बार के सांसद हैं. सिंधिया ने चुनाव रैलियों में शिवराज सिंह चौहान को तगड़ी चुनौती भी दी है.

कांग्रेस की सरकार आई तो अगला सीएम होगा कौन? यही सवाल जब ज्योतिरादित्य सिंधिया से एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में किया गया तो वो भी कमलनाथ की ही तरह सीधा जवाब देने से बचते रहे.

इन दोनों नेताओं की ताकत क्या है- * कमलनाथ छिंदवाड़ा से 9 बार के सांसद हैं. * ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से 4 बार के सांसद हैं.

* कमलनाथ रणनीति और चुनाव प्रबंधन के माहिर हैं. * सिंधिया चुनावी रैलियों का सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं.

* कमलनाथ 72 साल के हैं और उनके पास ज्यादा अनुभव है. * सिंधिया 47 साल के हैं और कांग्रेस का युवा चेहरा हैं.

* कमलनाथ का महाकौशल इलाके में दबदबा है. * तो सिंधिया का चंबल और मालवा इलाके में ज्यादा असर है.

दोनों नेताओं में एक बात कॉमन ये है कि दोनों राहुल गांधी के करीबी है. इसके अलावा कमलनाथ के पक्ष में एक और बात जाती है और वो है दिग्विजय सिंह का साथ. दिग्विजय सिंह कांग्रेस के ऐसे नेता हैं जिनका पूरे प्रदेश में अच्छा नेटवर्क है. टिकट बंटवारे पर दिग्विजय का फीडबैक भी कमलनाथ के बड़े काम आया.

MP: एग्जिट पोल के मुताबिक हुए नतीजे तो शिवराज की सत्ता जाना तय, अगर जीते तो क्या कर पाएंगे मोदी की बराबरी?

कांग्रेस को जिताने और कमलनाथ की राह आसान बनाने के लिए दिग्विजय इस कदर जुटे हुए थे कि उनके और सिंधिया के बीच झगड़े की ख़बर भी आई. हालांकि दोनों ने इसका खंडन किया.

छत्तीसगढ़: 15 साल तक CM की कुर्सी पर बिठाने के बाद क्या जनता एक बार फिर रमन सिंह पर भरोसा जताएगी?

इम्तिहान हो चुका है, अब नतीजे का इंतजार है जो 11 दिसंबर को आएगा. नतीजों के बाद ही पता चलेगा कि शिवराज सिंह के मुकाबले मुख्यमंत्री चेहरा न देकर कांग्रेस ने कोई रणनीतिक भूल की या मास्टर स्ट्रोक खेला. तभी ये भी पता चलेगा कि कांग्रेस के क्षत्रप कमलनाथ की बरसों पुरानी ख्वाहिश पूरी होती है या सिंधिया का सपना.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
Basti News: बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget