एक्सप्लोरर

तन्वी सेठ मामले के बाद बढ़ाई गई लखनऊ पासपोर्ट ऑफिस की सुरक्षा, पुलिसवाले तैनात

विकास मिश्रा का पक्ष सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उनके पक्ष में खड़े हो गए, गुरुवार देर शाम मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्थी भी उनके पक्ष में खड़ी हो गईं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रतन स्क्वायर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र के अधिकारी पीयूष वर्मा ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को ही एक दरोगा और एक कांस्टेबल को पासपोर्ट सेवा केंद्र में तैनात कर दिया गया. पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनुराग वत्स ने बताया कि धर्म के आधार पर तन्वी सेठ और अनस सिद्दीकी के साथ हुई कथित बदसलूकी के बाद से पासपोर्ट केंद्र में लोगों का आना-जाना काफी बढ़ गया है.

वत्स के मुताबिक, "मीडिया के अलावा भी बड़ी संख्या में लोग घटना की पूछताछ के लिए पासपोर्ट केंद्र में आ रहे हैं. जिसके चलते वहां काफी अव्यवस्था का माहौल है. इसे देखते हुए पासपोर्ट रीजनल आफिसर पीयूष वर्मा ने सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को एक दरोगा और एक कांस्टेबल को पासपोर्ट सेवा केंद्र में तैनात किया गया है."

पासपोर्ट कर्मचारी का दावा- निकाहनामे में नाम सादिया और फाइल में तन्वी, अनस बोला- मुझे धर्म चेंज करने को कहा था

गौरतलब है कि पासपोर्ट अधिकारी विकास मिश्रा पर आवेदक तन्वी सेठ ने बदसलूकी का आरोप लगाया था. तन्वी सेठ के मुताबिक बुधवार को जब वह अपना आवेदन लेकर विकास मिश्रा के पास गई तो उन्होंने मुस्लिम से शादी करने को लेकर व्यक्तिगत कमेंट किए, जब तन्वी सेठ ने इसका विरोध किया तो विकास मिश्रा ने उनके साथ बदसलूकी भी की.

तन्वी सेठ ने इस पूरे मामले की शिकायत ट्विटर के जरिए विदेश मंत्रालय से की थी. घटना की जानकारी होते ही विदेश मंत्रालय ने त्वरित कार्रवाई कर लखनऊ कार्यालय से रिपोर्ट मांगी थी, जिसके बाद विकास मिश्रा का तबादला गोरखपुर करने के साथ आनन-फानन में तन्वी सेठ और अनस सिद्दीकी का पासपोर्ट जारी कर दिया गया था.

मुस्लिम से शादी की तो हिन्दू नाम क्यों? पूछने वाले पासपोर्ट ऑफिस ने 24 घंटे के अंदर ही दिया पासपोर्ट

इधर, विकास मिश्रा ने गुरुवार को ही मीडिया के सामने तन्वी सेठ द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया. उन्होंने कहा था कि तन्वी सेठ गलत तरीके से अपने पति का नाम पासपोर्ट में शामिल कराना चाहती थीं, जिस निकाहनामे को आधार बनाकर वह यह दावा कर रहीं थीं, उसमें उनका नाम 'सादिया अनस' लिखा हुआ था. इसकी जानकारी उन्होंने आवेदन में नहीं दी थी. इसे लेकर उन्होंने आपत्ति जाहिर की थी.

इस बीच, विकास मिश्रा का पक्ष सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उनके पक्ष में खड़े हो गए, गुरुवार देर शाम मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्थी भी उनके पक्ष में खड़ी हो गईं.

यूपी की सभी बड़ी खबरों के लिए क्लिक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा...', प्रोटेस्ट के बीच रामदास अठावले का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा...', प्रोटेस्ट के बीच रामदास अठावले का बड़ा बयान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष को इसलिए डिटेन किया क्योंकि...', प्रोटेस्ट पर दिल्ली पुलिस की PC
CJP प्रोटेस्ट पर दिल्ली पुलिस की PC, अभिजीत, सौरव और आशुतोष पर क्या कहा?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget