एक्सप्लोरर

पासपोर्ट कर्मचारी का दावा- निकाहनामे में नाम सादिया और फाइल में तन्वी, अनस बोला- मुझे धर्म चेंज करने को कहा था

लखनऊ की एक महिला ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को टैग कर ट्वीट किया कि पासपोर्ट ऑफिस कर्मचारी ने उनके साथ बदतमीजी की है. मामले ने तूल पकड़ा तो कर्मचारी का ट्रांसफर कर दिया गया और जांच शुरू कर दी गई.

लखनऊ: लखनऊ की एक महिला ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को टैग कर ट्वीट किया कि पासपोर्ट ऑफिस कर्मचारी ने उनके साथ बदतमीजी की है. मामले ने तूल पकड़ा तो कर्मचारी का ट्रांसफर कर दिया गया और जांच शुरू कर दी गई. पासपोर्ट ऑफिस ने माफी भी मांग ली. लेकिन इस हाई वोल्टेज मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. इन सवालों का जवाब जानने के लिए पहले हम आपको ये पूरा मामला समझाते हैं. क्या है पूरा मामला तन्वी सेठ ने 20 जून दोपहर दो बजे एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा," हैलो मैम, मैं ये ट्वीट लिख रही हूं न्याय और आप में विश्वास के साथ.... अपने दिल के गुस्से और दुख के साथ... क्योंकि लखनऊ के पासपोर्ट ऑफिस में मिस्टर विकास मिश्रा ने ऐसा ही व्यवहार किया है." दूसरे ट्वीट में अपनी बात को पूरा करते हुए उन्होंने लिखा,"क्योंकि मेरी शादी एक मुस्लिम से हुई और मैंने कभी अपना नाम नहीं बदला. उन्होंने (विकास ने) मेरे साथ तेज आवाज में खराब तरीके से बात की जिसे दूसरे लोगों ने भी सुना. इससे पहले मैंने इतना पीड़ित कभी महसूस नहीं किया था." उन्होंने लिखा,"सुषमा मैम, मैंने कभी नहीं सोचा था कि पासपोर्ट ऑफिस जैसी जगह पर नागरिकों की मॉरल पुलिसिंग की जाएगी. उन्होंने मेरा और मेरे पति का पासपोर्ट होल्ड पर रखा है. ये बेहद असंतोषजनक है. मैं इस बात ये शॉक्ड हूं." तन्वी ने लिखा,"मेरी शादी को 12 साल हो गए. मैंने खुद को कभी इतना बेइज्जत महसूस नहीं किया. ये मेरा निजी मामला है कि मैं शादी के बाद किस नाम से पहचानी जाऊं. ये मेरा पारिवारिक मसला है. उन्होंने कहा कि शादी के बाद नाम बदलवाना आपकी ड्यूटी थी." ट्वीट से मच गया बवाल तन्वी के ये ट्वीट लखनऊ पासपोर्ट ऑफिस पर जैसे बम बन कर गिरे. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निर्देश पर जांच शुरू कर दी गई और संबंधित पासपोर्ट ऑफिस कर्मचारी विकास मिश्रा का ट्रांसफर कर दिया गया. पासपोर्ट ऑफिस की ओर से मामले पर खेद जताया गया. रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर पीयूष वर्मा ने कहा,"संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है. दंपत्ति को पासपोर्ट इश्यू कर दिया गया है. साथ ही एक रिपोर्ट विदेश मंत्रालय को भी भेज दी गई है." हिन्दू-मुस्लिम में फंसा पासपोर्ट? दरअसल तन्वी के कागजातों में एक कागज निकाहनामे का था जिसमें उनका नाम सादिया हसन था. इसी बात पर पासपोर्ट ऑफिस की ओर से ऑब्जेशन किया गया था. हालांकि पासपोर्ट ऑफिस की ओर से कहा गया कि जो कागज मांगे गए थे उनकी आवश्यकता ही नहीं थी. पासपोर्ट ऑफिस की ओर से बताया गया कि पिछली प्रक्रिया में मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत होती थी. लेकिन अब ऐसा नहीं होता है. धर्म का पासपोर्ट के साथ कोई लेना-देना नहीं होता. पीड़ितों का बयान अनस ने बताया,"मेरा रिन्यू होना था पासपोर्ट और मेरी वाइफ का फ्रेश पासपोर्ट था. पहले तो उन्होंने कहा था कि आप लोगों का काम आराम से हो जाएगा, ये कोई ऐसा पहला मामला नहीं है. आपको केवल एक एप्लीकेशन लिखनी पड़ेगी." अनस ने कहा,"मेरे से विकास ने कहा कि आपकी पत्नी का नाम तन्वी सेठ है तो आप फेरे लीजिए, मंत्र पढ़िए, धर्म चेंज करिए. आपका पासपोर्ट का काम तभी हो पाएगा. मैंने कोई जवाब नहीं दिया. उन्होंने मेरा काम नहीं किया. फिर मुझे दोबारा बुलाया गया था. आज मेरा काम हो गया." तन्वी ने कहा,"आज सब कुछ बहुत अच्छा रहा, हमारा काम हो गया. मैं बस यही कहना चाहती हूं कि जैसा हमारे साथ कल हुआ वैसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए." पासपोर्ट कर्मचारी का दावा- निकाहनामे में नाम सादिया और फाइल में तन्वी, अनस बोला- मुझे धर्म चेंज करने को कहा था आरोपी का बयान आरोपी पासपोर्ट कर्मचारी विकास मिश्रा ने कहा कि जो कागज एप्लीकेंट देते हैं उन्हें एक पोर्टल पर अपलोड किया जाता है. इन कागजों के आधार पर निर्णय लेना होता है कि पासपोर्ट दिया जाना चाहिए अथवा नहीं. मैंने केवल इतना कहा कि आप निकाहनामा में अपना नाम जो दिखा रही हैं उसे फाइल में दिखाएं. इसके लिए उन्होंने मना कर दिया." उन्होंने कहा,"कल को कोई भी शख्स किसी भी नाम से पासपोर्ट बनवा लेगा तो क्या ये देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं होगा. वो नोएडा में रहती हैं, पासपोर्ट बनता है पुलिस रिपोर्ट के आधार पर. मेरी कोई बात उनके पति के साथ नहीं हुई. अगर कोई बात होती तो मैं उन्हें अपने अधिकारियों के पास क्यों भेजता." उन्होंने कहा,"देखिए मैंने खुद अंतरजातीय विवाह किया है, मैं हर धर्म के लोगों के साथ उठता-बैठता हूं. धर्म के आधार पर मैंने ये किया कहना गलत है. मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है लेकिन अगर उन्होंने इसे दिखाया तो इसे फाइल में भी होना चाहिए था. अगर वे निकाहनामा नहीं दिखातीं तो मुझे कैसे पता चलता कि उनके निकाहनामे में सादिया हसन लिखा हुआ है." विकास ने कहा,"वो नोएडा से छुट्टी लेकर आई थीं, वो अपना काम एक ही दिन में कराना चाहती थीं इसलिए उन्होंने ये सब किया है." नहीं दिखाया निकाहनामा- तन्वी हालांकि तन्वी का दावा है कि उन्होंने विकास मिश्रा को अपना निकाहनामा नहीं दिखाया था. सपोर्ट के लिए तन्वी ने पासपोर्ट ऑफिस और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का धन्यवाद दिया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget