एक्सप्लोरर

कन्हैया कुमार के पहुंचने पर मचा हंगामा, रद्द हुआ लखनऊ साहित्य महोत्सव

डीएम ने कहा कि शहर में निकाय चुनाव के कारण पहले से ही आचार संहिता लगी हुई है और कल शाम आयोजित महोत्सव में नेता, अभिनेता आएंगे, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गयी थी.

लखनऊ: लखनऊ में आयोजित साहित्य महोत्सव में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कन्हैया कुमार के साथ अभद्रता किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने इसे रद्द कर दिया. प्रशासन ने कहा कि आयोजकों ने पुस्तक मेले की इजाजत ली थी, न कि किसी गोष्ठी या फेस्टिवल की.

राजधानी के शीरोज हैंगआउट में शुक्रवार की रात से तीन दिन तक चलने वाले साहित्य महोत्सव को भारी हंगामे के बाद जिला प्रशासन ने पहले ही दिन रद्द कर दिया. इस कार्यक्रम में कन्हैया कुमार और फिल्म अभिनेता शत्रुघन सिन्हा ने हिस्सा लिया था.

लखनऊ साहित्य महोत्सव के संस्थापक आयोजक शमीम आरजू ने बताया, ‘‘कल रात पहला सत्र फिल्म अभिनेत्री दिव्या दत्ता का था जिसमें उन्होंने अपनी किताब के बारे में चर्चा की. इसके बाद जेएनयू के कन्हैया कुमार अपनी पुस्तक की चर्चा के लिये मंच पर आए तभी किसी संगठन से जुड़े कई लोग वहां आकर हंगामा और तोड़फोड़ करने लगे. पुलिस ने आकर मामला शांत कराया जिसके बाद फिल्म अभिनेता शत्रुघन सिन्हा की पुस्तक पर चर्चा हुई.’’ आरजू ने कहा कि आज एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी का कार्यक्रम होने वाला था लेकिन अब यह नहीं होगा. इस कार्यक्रम को फेसबुक लाइव किया जाएगा.

इस मुद्दे पर लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शनिवार को कहा, ‘‘साहित्य महोत्सव के आयोजकों ने केवल पुस्तक मेले के आयोजन के लिए जिला प्रशासन से अनुमति ली थी, आयोजकों ने महोत्सव में किसी नेता या अभिनेता के शिरकत करने, भाषण देने या किसी ऐसी गोष्ठी के आयोजन की जानकारी नहीं दी थी. नियमों और शर्तों का उल्लंघन किया गया, इसी कारण कार्यक्रम के लिये दी गयी अनुमति खारिज की जाती है.’’

डीएम ने कहा कि शहर में निकाय चुनाव के कारण पहले से ही आचार संहिता लगी हुई है और कल शाम आयोजित महोत्सव में नेता, अभिनेता आएंगे, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गयी थी. इसलिए वहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए थे. साहित्य महोत्सव के आयोजक शमीम ने कहा, ‘‘हमने जिला प्रशासन को इस महोत्सव की जानकारी दी थी, लेकिन तब केवल दिव्या दत्ता का कार्यक्रम होना था. बाद में दूसरे वक्ताओं के कार्यक्रम के प्रस्ताव आए. कन्हैया कुमार इस कार्यक्रम में आ रहे हैं, यह बात कई दिन पहले से अखबारों में छप रही है इसलिए प्रशासन को इसे संज्ञान में लेना चाहिए था.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'पूरे ट्रस्ट को बदनाम करने का औचित्य नहीं'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'पूरे ट्रस्ट को बदनाम करने का औचित्य नहीं'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget