एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2019: यूपी में दूसरे चरण में शाम छह बजे तक पड़े 62.30 फीसदी वोट

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर करीब 62.30 फीसदी वोट पड़े. प्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र राय ने ये जानकारी दी.

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर पूरे उत्साह से मतदान हुआ. शाम छह बजे तक शांतिपूर्ण माहौल के बीच करीब 62.30 फीसदी वोट पड़े. प्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र राय ने बताया कि दूसरे चरण में राज्य की आठ सीटों नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा तथा फतेहपुर के लिये शाम छह बजे तक औसतन 62.30 फीसदी मतदान हुआ.

उन्होंने बताया कि शाम छह बजे तक नगीना में 62.10 फीसदी, अमरोहा में 68.77, बुलंदशहर में 62.14, अलीगढ़ में 62.80, हाथरस में 61.25, मथुरा में 60.56, आगरा में 59.60 और फतेहपुर सीकरी में 61.16 फीसदी वोट पड़े.

मतदान के दौरान कई स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी के कारण मतदान बाधित होने की खबरें मिलीं. बुलंदशहर में कई स्थानों पर जबकि अलीगढ़ और नगीना में भी कुछ जगहों पर ऐसी शिकायतें सामने आयीं हालांकि चुनाव आयोग ने इनकी पुष्टि नहीं की.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में कई जगह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में खराबी आने पर चिंता जाहिर की.

अखिलेश ने ईवीएम पर एक बार फिर सवाल उठाते हुए कहा कि लोग कई बार टेक्नालाजी पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं. इस बारे में आयोग और सरकार को भरेासा दिलाना चाहिये. सपा, बसपा समेत कई दल उच्चतम न्यायालय तक अपना पक्ष रख चुके हैं.

उधर बिजनौर जिले के गज्जूपुरा गांव में बूथ नहीं बनाये जाने से नाराज स्थानीय लोगों ने गुरुवार को मतदान से इंकार कर दिया हालांकि बाद में स्थानीय प्रशासन के समझाने—बुझाने पर लोग वोट डालने पर राजी हो गये.

बिजनौर के जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि गज्जूपुरा में मतदाताओं की संख्या 300 से कम है और चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत यहां के बूथ को दो किलोमीटर के दायरे में स्थित बूथ में ही शामिल कर दिया गया था. नियम के मुताबिक 300 से कम मतदाताओं वाले बूथ को उससे बड़े बूथ के साथ जोड़ा जा सकता है बशर्ते दोनों को मिलाने पर मतदाताओं की कुल संख्या 1400 से ज्यादा नहीं हो.

उन्होंने यह भी कहा कि गज्जूपुरा में मतदाताओं की संख्या बमुश्किल 200 है. उनके द्वारा बहिष्कार की खबर मिलने पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने लोगों को समझाया—बुझाया. इसके बाद वे मतदान को तैयार हो गये. उनमें से कुछ तो पहले ही वोट डाल आये थे.

सनसनीखेज: दो बच्चों को बॉक्स में बंद कर ज़िंदा जलाया, मां का भी क़त्ल किया 

सुल्तानपुर: मेनका गांधी ने पूजा-अर्चना और रोड शो के बाद किया नामांकन 

कानपुर के शख्स ने फेंका भाजपा प्रवक्ता पर जूता, दिसंबर में IT ने की थी छापेमारी 

यूपी: कांग्रेस सत्ता में आयी तो कोई भी कर्जदार किसान नहीं जाएगा जेल- राहुल गांधी 

आजमगढ़: अखिलेश यादव ने नामांकन के बाद कहा- गठबंधन के पक्ष में हो रही वोटों की बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
महाराष्ट्र: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
Mumbai News: मुंबई बारिश हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, MLA ने सौंपे चेक
मुंबई बारिश हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, MLA ने सौंपे चेक
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
Ghaziabad News: शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
गाजियाबाद शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget