एक्सप्लोरर

गिरिराज के बयान पर तेजस्वी का पलटवार, कहा- पहले वाला ज़माना नहीं कि नीतीश का लॉकेट गले में टांग ज़मीन क़ब्ज़ा लोगे

बिहार के बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की ओर से बुधवार को एक चुनावी सभा के दौरान दिए गए विवादित बयान पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है.

नई दिल्ली: बिहार के बेगूसराय से बीजेपी उम्मीदवार केंर्दीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है. मुसलमानों को वंदे मातरम नहीं कहने पर तीन हाथ जमीन भी नहीं मिलने की धमकी देने वाले गिरिराज के बयान पर तेजस्वी ने निशाना साधते हुए कहा कि अब पहले वाला ज़माना नहीं रहा कि अब नीतीश कुमार का लॉकेट गले में टांग पटना में दलितों की ज़मीन क़ब्ज़ा लोगे.

तेजस्वी यादव ने कहा, ''सुनो सामंती ज़मींदार विषराज सिंह, पहले वाला ज़माना नहीं रहा कि अब नीतीश कुमार का लॉकेट गले में टांग पटना में दलितों की ज़मीन क़ब्ज़ा लोगे. अब बिहार के दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े एकजुट है, कॉलर पकड़ सारी ऐंठ निकाल देंगे. आपके और नीतीश जी के विषैले गठजोड़ से अब सब वाक़िफ़ है.''

क्या कहा था गिरिराज सिंह ने

बिहार के बेगूसराय सीट से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं. गुरुवार एक बार फिर उन्होंने एक चुनावी सभा में ऐसा बयान दिया जो चर्चा का विषय बन गया. बिहार के बेगुसराय में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अगर कब्र के लिए तीन हाथ जगह चाहिए तो इस देश में वंदेमातरम गाना होगा और भारत माता की जय कहना होगा.

गिरिराज सिंह ने कहा, ''आरजेडी के उम्मीदवार दरभंगा में कहते हैं कि वंदे मातरम मैं नहीं बोलूंगा. बेगूसराय में भी कुछ लोग आकर बड़े भाई का कुर्ता और छोटे भाई का पायजामा पहनकर भ्रमण कर रहे हैं. लेकिन मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि जो वंदे मातरम नहीं गा सकता, जो भारत की मातृभूमि को नमन नहीं कर सकता वो इस बात को याद रखें कि अरे गिरिराज के नाना-दादा सिमरिया घाट में गंगा नदी के किनारे मरे, उस भूमि पर कोई कब्र नहीं बनाया लेकिन तुम्हें तो तीन हाथ जगह चाहिए. तुम ऐसा नहीं कर पाओगे तो देश तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 साल, 4 मौत, कानून से लेकर कुदरत तक... बिखरा अतीक अहमद का कुनबा
3 साल, 4 मौत, कानून से लेकर कुदरत तक... बिखरा अतीक अहमद का कुनबा
अतीक, अशरफ, असद के जनाजे में नहीं दिखी शाइस्ता, क्या आबान की मौत पर आएगी बाहर?
अतीक, अशरफ, असद के जनाजे में नहीं दिखी शाइस्ता, क्या आबान की मौत पर आएगी बाहर?
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
यूपी में CM योगी और उनके स्वजातियों से पीड़ित ब्राह्मण, धर्मेंद्र यादव का बयान
यूपी में ब्राह्मण CM योगी और उनके स्वजातियों से पीड़ित, धर्मेंद्र यादव का बयान

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget