एक्सप्लोरर

बिहार: 20 पर RJD और 9 सीटों पर लड़ सकती है कांग्रेस, BJP ने भी 17 उम्मीदवार तय किए

बिहार में लोकसभा चुनाव में गठबंधन और महागठबंधन के बीच मुकाबला है. दोनों ही पक्षों ने अब तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है.

पटना: लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में न तो सत्तापक्ष और न ही विपक्ष ने अब तक उम्मीदवारों के एलान किये हैं. गठबंधन और महागठबंधन में सीटों को लेकर पेंच फंसा है. इस बीच महागठबंधन के नेताओं ने आज प्रेस कांफ्रेंस करने की बात कही है. इस दौरान सीट बंटवारे को लेकर एलान किया जा सकता है. महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, आरएलएसपी, हम, वीआईवी और वामदल शामिल है.

सूत्रों ने के मुताबिक, कांग्रेस को 9 सीट दिया गया है, पर दो सीटों पर अब भी तकरार है. उपेन्द्र कुशवाहा के खाते में पांच सीटें गई है. जीतन राम मांझी की हम पार्टी के लिए तीन, मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के लिए तीन सीटें छोड़ी गई है. यानि आरजेडी के पास बीस सीटें हैं. क्योंकि अभी भी कांग्रेस और सीपीआईएमएल से बात हो रही है इसलिए आखिरी समय में भी बदलाव की संभावना है.

दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का कहना है कि वह 21 सीटों पर चुनाव लड़े और कांग्रेस आठ सीट, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) पांच, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) तीन और बाकी बची तीन सीटों पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और वामपंथी दल अपने-अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे.

कांग्रेस 11 सीटों के साथ दरभंगा और मधुबनी की सीट मांग रही है. वहीं दरभंगा और मधुबनी की सीट पर आरजेडी भी दावा ठोक रही है. देरी की यही मुख्य वजह है. आरजेडी दरभंगा से जहां अली अशरफ फातमी को लड़ाना चाहता है, वहीं कांग्रेस मौजूदा सांसद कीर्ति आजाद को उतारना चाहती है.

इसी तरह कांग्रेस मधुबनी में शकील अहमद को तो आरजेडी अब्दुल बारी सिद्दीकी को लड़ाना चाहती है. दरभंगा से विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी ने भी दावा ठोका है. विवाद सुलझाने के लिए पिछले दिनों तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने फोन पर बात की थी.

बीजेपी-जेडीयू-एलजेपी गठबंधन ने भी नवादा सीट को लेकर फंसे पेंच की वजह से उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है. हालांकि तीनों पार्टियों ने सीटों के साथ कौन पार्टी कहां से चुनाव लड़ेगी यह तय कर लिया है.

लोकसभा चुनाव की हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें

बीजेपी ने कल उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करते हुए कहा कि बिहार से पार्टी के सभी 17 उम्मीदवारों के नामों को भी अंतिम रूप दे दिया है और सूची राज्य इकाई को भेज दी गई है जिसकी घोषणा गठबंधन सहयोगियों के साथ की जायेगी.

उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर जनता दल (युनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि एनडीए 24 मार्च से पहले निश्चित रूप से उम्मीदवरों की घोषणा कर देगी. सिंह ने कहा, "अब नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. हम लोग 24 मार्च से पहले निश्चित रूप से उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगे." आपको बता दें कि बिहार में सभी सात चरणों में वोट डाले जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
'आपकी बहादुरी को...', सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने वाले जवान से बोलीं हरसिमरत कौर
'आपकी बहादुरी को...', सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने वाले जवान से बोलीं हरसिमरत कौर
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget