एक्सप्लोरर

यूपी में पहले चरण की वोटिंग: मुजफ्फरनगर में लगे देश विरोधी नारे, मेरठ में कांग्रेस पार्षद हिरासत में

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटें -सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर पर वोटिंग हुई.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर शाम पांच बजे तक 59.77 फीसदी मतदान होने की खबर है. उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ. शाम पांच बजे तक सहारनपुर में 63.76 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि गाजियाबाद में 55.20 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 60. 80 प्रतिशत, बिजनौर में 60. 60 प्रतिशत, कैराना में 60. 00 प्रतिशत, मेरठ में 59.40 प्रतिशत,गौतमबुद्ध नगर में 58.00 प्रतिशत तथा बागपत में 60.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

इसी बीच, मेरठ में ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस ने कांग्रेस पार्षद रंजन शर्मा को फर्जी वोट डलवाने के आरोप में हिरासत में लिया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हंगामे की सूचना के बाद पार्षद रंजन शर्मा को हिरासत में लिया गया.

मुजफ्फरनगर में रतनपुरी के गांव टोडा मतदान केंद्र पर भी हिंसा की खबर है. पुलिस ने कहा कि फर्जी वोट डालने को लेकर एक पक्ष के लोगों ने मतदान केंद्र पर पथराव कर दिया, जिससे दो एजेंटों के सिर में चोटें आ गई हैं. रतनपुरी के पुलिस निरीक्षक कमल सिंह चौहान भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे. पथराव में एजेंट अनुज पुत्र रामपाल और धर्मवीर पुत्र श्याम सिंह निवासी टोडा घायल हुए हैं. पुलिस ने दो हमलावरों को हिरासत में लिया है.

मुजफ्फरनगर में ही चरथावल के गांव नगला राई मतदान केंद्र पर भारत विरोधी नारे लगाने की खबर है. सूत्रों ने बताया कि कुछ लोगों ने भारत विरोधी नारे लगाए, जिसका भाजपा के बूथ एजेंट ने विरोध किया तो गांव के युवकों ने मारपीट की. इसके बाद भाजपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर काफी हंगामा किया.

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान चल रहा है. इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटें -सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं.

इस चरण में लगभग डेढ करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 82,24,000 पुरुष तथा 68,39,000 महिलाएं शामिल हैं. इस चरण के लिए कुल 6716 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

इस चरण में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह (गाजियाबाद) तथा महेश शर्मा (गौतम बुद्ध नगर) के साथ-साथ रालोद प्रमुख अजित सिंह (मुजफ्फरनगर) और उनके बेटे जयंत चौधरी (बागपत) समेत कई दिग्गजों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा.

वंशवाद का सूरज अस्त करने के लिए जनता स्मृति ईरानी को चुनकर नई विकास गाथा लिखेगी- योगी

गर्भवती महिलाओं और गरीब बच्चों की योजनाओं का पैसा लूटकर जेब भरती है कांग्रेस- स्मृति ईरानी

अमेठी: रोड शो के जरिए स्मृति ईरानी ने किया शक्ति प्रदर्शन, भगवा साड़ी पहन कर आई महिलाएं

राहुल गांधी बोले- जिस दिन मोदी मुझसे बहस करेंगे, देश को उस दिन पता चल जाएगा कि चौकीदार चोर है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget